Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र.। बाइकर्स गैंग ने सोमवार को शहर में ताबड़तोड़ चेन छिनतई की तीन वारदात को अंजाम दिया। सुबह सात बजे केदारनाथ रोड, दोपहर में मिठनपुरा के गोशाला रोड और शाम में पंकज मार्केट रोड में चेन छिनतई की गई। पंकज मार्केट में चेन छिनतई के दौरान चलती बाइक से महिला गिर गई। उसे चोटे आई हैं। तीन वारदात में बाइक सवार दो अपराधी दिखे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान के प्रयास में जुटी है। केदारनाथ रोड में केक खरीदकर सुबह घर लौट रही मुन्नी खातून (60) को बदमाशों ने निशाना बनाया। गली के मुहाने पर बाइक सवार तेजी में आए और झपट्टा मारकर चेन छीन ली।
मुन्नी ने शोर मचाया तब तक लहेरिया कट मारते हुए बाइक सवार अपराधी कल्याणी चौक की ओर फरार हो गए। सोने की चेन का वजन डेढ़ भर था। सूचना पर नगर थानेदार जयप्रकाश छानबीन के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।दूसरी वारदात दोपहर करीब डेढ़ बजे गोशाला रोड में हुई। शहर से मार्केटिंग कर लौट रही महिला के गले से चेन झपटकर अपराधी बेला की ओर फरार हो गए। महिला ने पुलिस को डेढ़ भर के सोने की चेन होने की बात बताई है। तीसरी घटना कृष्णा सिनेमा के सामने वाली गली में हुई। पंकज मार्केट से खरीदारी कर बाइक पर पति के साथ लौट रही राज शांडक का पीछा कर बाइक सवार दो अपराधियों ने झपट्टा मारकर चेन छिन ली। उन्होंने बताया कि वह बाइक से गिर गई। शोर मचाया तब तक अपराधी पंकज मार्केट वाली गली में फरार हो गए। सिकंदरपुर थाने में उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play