Motihari News: सुगौली के एक दर्जन वार्डों में घुसा बाढ़ का पानी – Hindustan

Motihari News: सुगौली । सिकरहना नदी का जलस्तर रविवार से स्थिर हो गया है । इसके बावजूद बाढ़ का पानी धीमी गति से नये क्षेत्रों में फैल रहा है।

सुगौली नगर पंचायत के दस वार्ड में बाढ़ का पानी प्रवेश कर रहा है। इसमें वार्ड नंबर एक, दो, तीन, सात, ग्यारह, बारह,तेरह चौदह, पंद्रह व अठारह के निचले हिस्से में फैलाव कर रहा है । इस क्षेत्र के निचले हिस्से में लगी फसल बाढ़ के पानी की चपेट में आ चुकी है । क्षेत्र में बाढ़ के पानी के हो रहे फैलाव से किसानों में फसल का बर्बादी होने कि चिंता सताने लगी है। वार्ड नंबर अठारह के सुगौली लाईन सड़क में दो जगहों पर तीव्र गति से पानी का बहाव हो रहा है।इससे ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ उक्त गांव का पूरा सरेह जलमग्न हो गया है। फसल सहित आम के बागीचे पर बाढ़ के पानी ने कब्जा जमा लिया है । ग्रामीण नाव के माध्यम से पशुओं का चारा ला रहे हैं ।

गांव के ऐतसाम अली, विजय कुमार, शिवपुजन राम, हसबुदिन मियां ने बताया कि लगातार कई वर्षों से बरसात के दिनों में ध्वस्त बांध स्थल से बाढ़ का पानी प्रवेश कर नगर पंचायत के वार्ड को प्रभावित कर रहा है । इससे पूरी तरह फसल बर्बाद हो जाती है । साथ ही आम जीवन भी प्रभावित होता है । वहीं वार्ड नंबर चौदह के महादेव टोला धनही शिवाला मंदिर के पास एमजेके स्टेडियम भी में भी पानी प्रवेश कर गया है । इससे बच्चों का खेल आदि बंद हो चुका है । वार्ड नंबर एक के

नयका टोला सड़क,बेलइठ निमुई सड़क पर रविवार को भी दो फीट पानी का बहाव हो रहा है ।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News