Darbhanga News: ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। जमालपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में बीते रात नशेड़ियों ने पुलिस पर ईंट पत्थर फेंके। पुलिसकर्मियों ने वाहनों में छुपकर अपनी जान बचाई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बज्र वाहन को बुलाया गया जिसके सहयोग से पुलिसकर्मियों को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में तीन नशेड़ियों को गिरफ्तार किया है। घटना के सबंध में बताया गया है कि जमालपुर थाना पुलिस जमालपुर पंचायत सरकार भवन के समीप सड़क पर वाहन खड़ा कर राह से गुजरने वाले लोगों को रोकटोक कर रही थी। इसी दौरान कुछ नशेड़ियों से पुलिस को नोकझोंक हो गई।
हल्ला गुल्ला सुनकर नशेड़ियों के परिवार के लोग भी जुट गये जिन्होंने पुलिस को खदेड़ने के लिए ईंट पत्थर फेकने शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों ने बज़ वाहन को बुलाया जिनके सहयोग से पुलिस कर्मी सुरक्षित बाहर निकले। जमालपुर थाना के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बीते रात पुलिस रोकोटोको अभियान पर निकली हुई थी जिस दौरान जमालपुर पंचायत सरकार भवन के समीप पियक्कड़ों ने पुलिस वाहन को देखकर हो हल्ला शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस पर ईंट पत्थर फेकें जाने की घटना के प्रति अनभिज्ञता प्रकट की। उन्होंने स्वीकार किया कि शराब बेचने और शराब पीने के आरोप में मोहम्मद शमशाद, मोहम्मद आजाद व छोटे लाल यादव को गिरफ्तार किया गया है।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play