बेनीपुर:नहर में पानी आने से किसानों में हर्ष – Hindustan

विजय कुमार राय,बेनीपुर। पश्चिमी कोसी मुख्य नहर, सकरी की श्रीरामपुर वितरणी शाखा नहर में पानी आने से धानरोपनी का कार्य शुरू हो गया है। किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। अनावृष्टि के कारण किसानों का खेती कार्य प्रभावित होने लगा था। भूगर्भ जलस्तर नीचे गिरने से प्राइवेट बोरिंग से पटवन कर धानरोपनी करना खर्चीला हो गया था।विभागीय सूत्रों के मुताबिक खजौली मेन कैनाल से 10 जुलाई को पश्चिमी कोसी मुख्य नहर एवं श्रीरामपुर वितरणी शाखा नहर में करीब 48 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे अधिक पानी नहर में छोड़ने पर नेहरा लुलहवा चौक के पास नहर का बांध टूटने का खतरा उत्पन्न हो जाता है।श्रीरामपुर
वितरणी शाखा नहर में पानी आने से राघोपुर, तरौनी, घुसी, रामनगर, नेहरा, हरिपुर, हबीबौआड़, कोठबन्ना, धरौड़ा के किसान धान के पौधे खेत में रोपना शुरू कर दिए हैं। सकरी से धरौड़ा तक नहर में जलस्तर की नियमित निगरानी पश्चिमी कोसी नहर प्रमंडल, सकरी के सहायक अभियंता अजय कुमार एवं कनीय अभियंता राजेश कुमार कर रहे हैं। खजौली मुख्य कैनाल से सकरी पश्चिमी कोसी नहर की दूरी करीब 44 किलोमीटर है। मानसून की दगाबाजी से किसान त्रस्त हैं। प्रभावित कृषकों का कहना है कि आर्द्रा नक्षत्र में धानरोपनी लायक बारिश नहीं हुई। मौजूदा में मृगशिरा नक्षत्र में भी अब तक कृषि योग्य बारिश नहीं हुई है। लक्ष्मणपुर, घोंघिया, हरिपुर, तरौनी के किसान सरोवर पासवान, महेश यादव, कृष्णकांत झा, लक्ष्मण झा सरदार ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक सह सचेतक प्रो. विनय कुमार चौधरी के पहल पर नहर में पानी छुड़वाया गया है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News