Feedback
अगर आप मॉनसून के सीजन में कहीं बाहर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) आपके लिए एक बेहतरीन टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू होने वाले इस हवाई टूर की अवधि पांच रात और 6 दिनों की है.
“हंपी-बादामी विरासत ओडिसी” नाम से संचालित किया जाने वाला यह टूर पैकेज 30 जुलाई 2026 से 04 अगस्त 2026 तक संचालित किया जाएगा. इस विशेष टूर के अंतर्गत यात्रियों को कर्नाटक की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राचीन मंदिरों, भव्य स्थापत्य कला, ऐतिहासिक स्मारकों तथा विश्व प्रसिद्ध धरोहर स्थल घूमने का मौका मिलेगा.
टूर की प्रमुख विशेषताएं
इस यात्रा में यात्रियों को लखनऊ से आने-जाने के लिए फ्लाइट की सुविधा, आरामदायक होटल में ठहरने की व्यवस्था, नाश्ता एवं रात का खाना, सभी दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, अनुभवी टूर एस्कॉर्ट और स्थानीय परिवहन की सुविधा शामिल है.
इस दौरान पर्यटकों को अंजनाद्री हिल, विट्ठल मंदिर परिसर, विरुपाक्ष मंदिर, स्टोन चैरियट, हेमकुटा हिल, ससिवेकालु गणेश, बादामी गुफा मंदिर तथा चित्रदुर्ग किला का भ्रमण कराया जाएगा.
जानिए कितना होगा किराया
इस हवाई टूर पैकेज के लिए एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य ₹53,100/- प्रति व्यक्ति, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर ₹43,100/- प्रति व्यक्ति तथा तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर ₹40,600/- प्रति व्यक्ति होगा. माता-पिता के साथ ठहरने पर 5 से 11 वर्ष तक के बच्चों का पैकेज मूल्य ₹35,500/- (बेड सहित) एवं ₹32,100/- (बिना बेड) होगा. 2 से 4 वर्ष तक के बच्चों के लिए बिना बेड पैकेज मूल्य ₹17,600/- प्रति बच्चा निर्धारित है.
इस तरह करें बुकिंग
IRCTC उत्तरी क्षेत्र लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस टूर की बुकिंग “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर की जाएगी. यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर भी कराई जा सकती है. साथ ही अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: 9236391909 / 9305111765/ 9236391911
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू