हिंदी का सबसे मुश्किल शब्द है 'रसोई घर', बोलकर ट्रोल हो गईं अनन्या पांडे, उठे सवाल – Aaj Tak News

Feedback
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे आए दिन किसी ना किसी कारण से ट्रोल होती रहती हैं. इस बार उनका एक वीडियो सुर्खियों में है, जिसमें वो अपनी हिंदी की जानकारी को लेकर यूजर्स से ट्रोल हो रही हैं. हाल ही में अनन्या एक फैशन शो पर रैंप वॉक करती दिखी थीं, जिसके बाद उनसे किसी क्रिएटर ने कुछ सवाल किए. 
हिंदी के लिए ट्रोल हुईं अनन्या
अनन्या पांडे से पूछा गया कि हिंदी में वो कौनसा शब्द है, जिसे बोलना सबसे ज्यादा मुश्किल है. एक्ट्रेस ने इसपर बड़ी देर तक सोच-विचार किया. फिर वो तुरंत रसोई घर बोल पड़ीं. अनन्या के मुताबिक, ये हिंदी का सबसे मुश्किल शब्द है जिसे आसानी से नहीं बोला जा सकता. एक्ट्रेस का जवाब सुनकर कई लोग हैरानी में हैं. 
A post shared by @ideservecouture
सोशल मीडिया पर अनन्या का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. लोग उनके लिए तरह-तरह की बातें लिख रहे हैं. कई लोगों ने उनके PR ट्रेनिंग पर सवाल खड़े किए, जिन्होंने एक्ट्रेस को ऐसी परिस्थिति में कुछ करना नहीं सिखाया. वहीं कुछ लोग ये कह रहे हैं कि अनन्या को ज्यादा हिंदी नहीं आती, इसका अंदाजा उनके जवाब से मिल चुका है. 
Ananya Panday thinks Rasoi ghar is the hardest word to pronounce🤦🏻 pic.twitter.com/nRdbiO8oxk
एक यूजर ने अनन्या के पुराने इंटरव्यू का जिक्र करते हुए उनपर तंज कसा, जिसमें उन्होंने एक बार कहा था कि वो काफी स्ट्रगल के बाद इंडस्ट्री में आई थीं. वहीं दूसरे ने लिखा कि वो नेपो ग्रुप की सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी एक्ट्रेस हैं. अनन्या पांडे को अपने एक जवाब के कारण जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.
पहले भी हो चुकीं ट्रोल
अनन्या पांडे और ट्रोलिंग का रिश्ता काफी पुराना रहा है. कुछ दिन पहले वो अपनी नई फिल्म चांद मेरा दिल के लिए भी ट्रोल हो गई थीं. फिल्म के अंदर उनका एक भरतनाट्यम और हिप-हॉप के फ्यूजन वाला डांस सीक्वेंस है, जिसकी चर्चा पिक्चर की रिलीज के बाद काफी ज्यादा हुई थी. उनके डांस स्टेप्स पर खूब सारे सवाल उठाए गए थे. हालांकि बाद में कई ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर्स ने उनका बचाव किया था. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News