Haldwani News: कालाढूंगी: लावारिस कुत्ते ने दो लोगों को काटा – Hindustan

Haldwani News: कालाढूंगी, संवाददाता। नगर में मंगलवार को एक आवारा कुत्ते ने वार्ड छह निवासी ललिता और वार्ड चार निवासी अरशद सहित कई लोगों को काटकर घायल कर दिया। परिजनों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराने के साथ उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन भी लगवाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी लावारिस कुत्ते कई राहगीरों, बच्चों और बुजुर्गों पर हमला कर चुके हैं।

कई पालतू पशु भी इनके हमलों का शिकार हुए हैं। नगर के मुख्य बाजार, मोहल्लों और रिहायशी बस्तियों में आवारा कुत्तों के झुंड खुलेआम घूमते देखे जा सकते हैं, जिससे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। विशेषकर सुबह और शाम के समय बच्चों और महिलाओं को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका प्रशासन और संबंधित विभाग से आवारा कुत्कों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उचित स्थान पर भेजने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके और लोग बिना भय के अपने दैनिक कार्य कर सकें।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष रेखा कत्यूरा ने पालिका कर्मियों को मौके पर भेजकर आवारा कुत्ते को पकड़वाया। कर्मियों ने लोगों की सूचना पर घेराबंदी कर कुत्ते को पकड़ा और उसका वैक्सीनेशन कराया। चेयरमैन ने पशुपालन विभाग से भी कुत्तों को पकड़ने और उनका वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान में नगर पालिका हरसंभव सहयोग देने के लिए तैयार है और विभाग से शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करने को कहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News