Banda News: बांदा। खेत में भिड़ी तोड़ रहे किसान को सर्प ने डस लिया। उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव निवासी जयपाल ने बताया कि उसका 50वर्षीय चाचा जगजीत निषाद पुत्र कल्लू निषाद रविवार की सुबह खेत में भिडीं तोड़ रहा था। तभी सर्प ने उसके पैर में डस लिया। कुछ देर के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे झाड़फूंक के लिए भैरम पुरवा ले जाया गया। जहां उसकी हालत में सुधार नही हुआ।
उसे पीएचसी तिंदवारी लाया गया। जहां डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घरवालो ने उसे यहां लाकर भर्ती कराया। इंक्जेशन लगने के बाद उसकी हालत में सुधार हो गया। परिजन उसे लेकर घर चले गए। सोमवार की रात उसकी अचानक हालत खराब हो गई। उसे दोबारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। मृतक के भतीजे जयपाल ने बताया कि वह किसानी करता था। मृतक तीन भाईयो में बड़ा था। मृतक अपने पीछे एक पुत्री दो पुत्र छोड़ गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play