Deoria News: सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में देवरिया में सड़क पर उतरे सपाई – Hindustan

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही देवरिया में सपाई सड़क पर उतर गए। मंगलवार की रात कोई जगह प्रदर्शन के साथ ही सपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और सपा मुखिया की रिहाई की मांग की। शहर के सुभाष चौक पर सपा जिलाध्यक्ष ब्यास यादव के नेतृत्व में सपा नेताओं ने धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों, युवाओं और आम जनता की आवाज़ उठाना कोई अपराध नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष को छात्रों के समर्थन में जाने से रोकना और उन्हें पुलिस द्वारा डिटेन करना भाजपा सरकार की तानाशाही मानसिकता का परिचायक है। समाजवादी पार्टी इस अलोकतांत्रिक कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनआक्रोश से घबराकर लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन कर रही है, लेकिन समाजवादी पार्टी अन्याय, दमन और तानाशाही के विरुद्ध हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी पूरी मजबूती से जनता की आवाज़ बुलंद करती रहेगी。

पूर्व विधायक सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, दीनानाथ कुशवाहा, अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ खोखा सिंह, अजय प्रताप सिंह, हाफिज शहादत हुसैन अंसारी, हृदयनारायण जायसवाल, विवेक सिंह पटेल, देवेंद्र कुशवाहा, चंदन गौतम, धर्मवीर गुप्ता, रामप्रताप चौहान, इंद्रेश सिंह, लक्ष्मण निषाद, मोहन गुप्ता, संतोष यादव, परमहंश यादव, संगम यादव, रणवीर यादव, मनोज यादव, हृद्याशंकर यादव, खुर्शीद अंसारी, रामप्रीत यादव, रमेश यादव, अमरेंद्र यादव, दुर्गेश यादव, दिनेश यादव, मुन्ना यादव, सोनू खरवार, सोनू यादव, विकास यादव, सन्नी गोंड, इंदल प्रधान मौजूद रहे।

उधर, सलेमपुर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दिल्ली में गिरफ्तारी होने के विरोध में मंगलवार की रात सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उपनगर के हरैया-माझौलीराज मोड़ पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए करीब एक घंटे तक सड़क पर धरना देकर विरोध जताया और उनकी रिहाई की मांग की। पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, राष्ट्रीय सचिव ओपी यादव, सुनील यादव, रामप्रकाश यादव, प्रमोद यादव, रंजना भारती, हरेराम आर्य, हरेराम यादव, मंजूर आलम, सभासद सोनू पांडेय, शाहबाज आलम, मनोज लारी, कुलदीप यादव मौजूद रहे। लार में भी पुलिस चौकी के समीप सपाइयों ने धरना दिया और सपा मुखिया की रिहाई की मांग की। इस दौरान विमलेश पाल धनगर, साहू विशाल गुप्ता, आलिम लारी, वसीम अहमद, इमरान समेत अन्य नेता मौजूद रहे। उधर तरकुलवा में सपा नेता राजन तिवारी के नेतृत्व में सपा नेताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान डेढ़ घंटे तक मुख्य मार्ग भी जाम रखा। पुलिस के काफी समझाने के बाद जाम समाप्त नहीं हुआ तो पुलिस उन्हें हटा दिया। इसके बाद कार्यकर्ता थाने में धरना पर बैठ गए और सपा मुखिया की रिहाई की मांग की। इस दौरान संजय मल्ल, ब्रह्मदेव कुशवाहा, दिलीप दूबे, धनन्जय त्रिपाठी, पूर्व प्रधान शिव शंकर यादव, अनिल यादव, डॉक्टर संजीव राव, राणा प्रताप सिंह, विकास दुबे, शाहिद समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News