Raebareli News: रायबरेली,संवाददाता। कलेक्ट्रेट में स्थिति बचत भवन के सभागार में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में विकास कार्यो को लेकर एक बैठक आहूत की गई। बैठक में डीएम ने नगरीय निकाय व डूडा द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। इसमें नगर क्षेत्रों के अलावा डलमऊ के सौंदर्यीकरण व पर्यटन विकास की भी समीक्षा की। बचत भवन के सभागार में आयोजित की गई बैठक में डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने निर्देश दिए कि जनपद के समस्त नगरीय क्षेत्रों में स्थानीय विशेषताओं के अनुरूप थीम आधारित पार्क विकसित किए जाएं। इससे नागरिकों को बेहतर मनोरंजन एवं हरित वातावरण उपलब्ध हो सके।
उन्होंने कहा कि पार्कों का विकास आकर्षक एवं सुव्यवस्थित रूप में किया जाए तथा उनमें आवश्यक नागरिक सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाए। बैठक में डलमऊ को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रमुख मंदिरों में फसाड लाइटिंग की व्यवस्था की जाए। श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए पाथवे विकसित किए जाएं तथा पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, संकेतक बोर्ड आदि सुविधाएं विकसित करने का निर्देश दिया।की जाए। इससे डलमऊ को एक सुव्यवस्थित एवं आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका स्वर्ण सिंह व अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play