सालों बाद कोई मार्च संसद तक पहुंच गया, कॉकरोच के सामने पुलिस के इंतजाम नाकाम – Hindustan

CJP Parliament March: दिल्ली पुलिस के सारे सुरक्षा इंतजाम सोमवार को तब नाकाम साबित हुए, जब कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का संसद मार्च सच में संसद भवन के पास तक पहुंच गया। कई साल से पुलिस सारे संसद मार्च को संसद मार्ग थाने के पास रोक लेती थी। यह वर्षों बाद हुआ है कि कोई संसद मार्च संसद भवन के पास तक पहुंच गया हो। सुरक्षा बलों ने मार्च में शामिल लोगों को और आगे बढ़ने से रोकने के लिए संसद भवन के ठीक सामने रेल भवन और कृषि भवन के गोलंबर के पास लाठीचार्च और आंसू गैस फायर किया है। मार्च के नजदीक पहुंचने की जानकारी मिलते ही संसद का मुख्य गेट सुरक्षा बलों ने बंद कर दिया, जिसके वीडियो वायरल हैं। संसद के सामने वाली सड़क पर आंसू गैस के गोले दागे जाने के बाद अफरातफरी के बीच इधर-उधर भाग रहे लोगों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चल रहा है। प्रेस क्लब, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब और रिजर्व बैंक के पास संसद की तरफ बढ़ रहे लोगों को बल प्रयोग से रोका जा रहा है।

नीट पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अनशन शुरू किया था। आंदोलन के 23वें दिन कॉकरोज जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का तीन दिन पुराना अनशन टूट दिया है। उन्हें सोनम वांगचुक की तरफ से अनशन तोड़ने का संदेश मिलने की बात कही जा रही है। सोनम ने भी अनशन तोड़ने के लिए कुछ शर्तें रखी थीं, जिसमें प्रधान का इस्तीफा शामिल नहीं था। सरकार ने भी कॉकरोच जनता पार्टी को बातचीत के लिए बुलाया है। पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका सरकार के बुलावे पर स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से बात करने गए हैं।

Jantar Mantar Protest LIVE: CJP प्रदर्शनकारियों पर लाठी और आंसू गैस के गोले, पुलिस बोली- हिंसा नहीं की

संसद के मानसून सत्र की सोमवार से शुरुआत हुई है। फिलहाल दोनों सदन दोपहर 2.30 बजे तक स्थगित हैं। राज्यसभा में उपसभापति द्वारा सदन स्थगित करने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया था। प्रदर्शनकारियों के संसद भवन के करीब तक पहुंचने के बाद संसद के बाहर और अंदर सुरक्षा काफी कड़ी दी गई है। संसद परिसर के अंदर काफी सांसद मौजूद हैं। समाजवादी पार्टी के सांसद पार्टी की नेता डिंपल यादव के नेतृत्व में जंतर-मंतर के लिए रवाना हो चुके हैं। अभिजीत दीपके और सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो भी इस समय जंतर-मंतर पर ही हैं।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News