कुशीनगर के विशुनपुरा में इंडिया मार्का हैंडपंप खराब: मरम्मत और रिबोर के अभाव में बना शोपीस – Dainik Bhaskar

कुशीनगर के विकास खंड विशुनपुरा के लोकपुर गांव में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप मरम्मत के अभाव में बेकार पड़ा है। यह हैंडपंप ग्रामीणों के लिए स्वच्छ पेयजल का स्रोत था, लेकिन अब यह शोपीस बनकर रह गया है। राजेंद्र कुशवाहा के घर के सामने लगा यह हैंडपंप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। इसका ऊपरी हिस्सा गायब है, जबकि निचला हिस्सा रिबोरिंग की स्थिति में पहुंच गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में ग्राम प्रधान से कई बार संपर्क किया है। ग्राम प्रधान ने रिबोरिंग का आश्वासन दिया है, लेकिन समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो सका है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में ऐसे कई अन्य हैंडपंप भी हैं जिन्हें मरम्मत की आवश्यकता है।
इस मामले में ग्राम प्रधान ध्रुव नारायण यादव ने बताया कि वह फिलहाल इलाज के लिए गांव से बाहर हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वापस आने पर सभी खराब हैंडपंपों को ठीक कराया जाएगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News