Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जनता की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुईं। अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल ने अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सड़क, विद्युत, पेयजल और मुआवजा भुगतान से संबंधित शिकायतें प्रमुखता से उठीं। अपर जिलाधिकारी ने मिखिला-खलपट्टा सड़क के गड्ढे भरने, नालियों की सफाई और सड़क मुआवजा वितरण से जुड़े मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए ब्रिडकुल को निर्देश दिए। ईड़ा-उजेड़ा-भेरू चौबटा सड़क विवाद के संबंध में लोनिवि कपकोट को ग्राम प्रधान के साथ समन्वय कर विवाद का समाधान करने और मुआवजा वितरण की कार्रवाई पूरी करने को कहा।
लाहूर में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद से संबंधित शिकायत पर एडीएम ने बाल विकास विभाग को दो सप्ताह के भीतर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की।36 दिनों से लंबित शिकायतों का दो दिन के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। एडीएम ने अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनकी समस्याओं का संतोषजनक समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play