Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates: अमरनाथ यात्रा फिर शुरू, बालटाल मार्ग से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates : संसद का मॉनसून सत्र आज से बेहद हंगामेदार माहौल में शुरू हो रहा है. एक तरफ केंद्र सरकार इस सत्र के दौरान 6 महत्वपूर्ण विधेयक सदन के पटल पर रखने और उन्हें पास कराने की तैयारी में है, तो दूसरी तरफ विपक्ष ने नीट (NEET) पेपर लीक और राम मंदिर में चढ़ावा चोरी जैसे संवेदनशील मुद्दों पर सरकार को घेरने का पूरा प्लान बना लिया है. सत्र की औपचारिक शुरुआत से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन के ऐतिहासिक ‘हंस द्वार’ पर मीडिया को संबोधित कर सकते हैं.
विपक्ष के सख्त तेवरों और सरकार के विधायी एजेंडे के बीच इस बार संसद के मॉनसून सत्र में जोरदार बहस और तकरार देखने को मिल सकती है.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates : संसद का मॉनसून सत्र आज से बेहद हंगामेदार माहौल में शुरू हो रहा है. एक तरफ केंद्र सरकार इस सत्र के दौरान 6 महत्वपूर्ण विधेयक सदन के पटल पर रखने और उन्हें पास कराने की तैयारी में है, तो दूसरी तरफ विपक्ष ने नीट (NEET) पेपर लीक और राम मंदिर में चढ़ावा चोरी जैसे संवेदनशील मुद्दों पर सरकार को घेरने का पूरा प्लान बना लिया है. सत्र की औपचारिक शुरुआत से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन के ऐतिहासिक ‘हंस द्वार’ पर मीडिया को संबोधित कर सकते हैं.

आज दिनभर इन बड़ी खबरों पर रहेगी नजर

  • अमित शाह पेश करेंगे अहम संशोधन विधेयक: गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में ‘राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश करेंगे. इसके जरिए राष्ट्रीय प्रतीकों के अनादर पर सख्त नियमों का प्रावधान है.
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला पहुंचेगा कोर्ट: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में गठित SIT ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में सौंप दी है, जिस पर आज अदालत में अहम सुनवाई होनी है.
  • दिल्ली में सुरक्षा सख्त, सीजेपी का संसद मार्च: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आज संसद मार्च के ऐलान को देखते हुए पूरी दिल्ली छावनी में तब्दील कर दी गई है और सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं.
  • सुखबीर सिंह बादल की SIT के सामने पेशी: पंजाब के बहबल कलां फायरिंग मामले के सिलसिले में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) के समक्ष पेश होंगे.
  • सोनम वांगचुक मामले में सुनवाई: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई संभव है.
  • संसदीय कमेटियों की बैठक: दोपहर 1:05 बजे संसद परिसर के सेमिनार रूम 2 में राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक होगी, जिसमें सत्र के कामकाज की रणनीति तय की जाएगी.
  • ‘अभ्यास पिच ब्लैक 2026’ का आगाज: भारतीय वायुसेना के घातक राफेल लड़ाकू विमान 20 जुलाई से ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में बहुराष्ट्रीय ‘अभ्यास पिच ब्लैक 2026’ में अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे.

विपक्ष के सख्त तेवरों और सरकार के विधायी एजेंडे के बीच इस बार संसद के मॉनसून सत्र में जोरदार बहस और तकरार देखने को मिल सकती है.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

#watch गुरुग्राम, हरियाणा: रिटायर्ड एयर मार्शल से जुड़े इन्वेस्टमेंट स्कैम में साइबर धोखाधड़ी में मदद करने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ़्तार किया गया। ACP गौरव फोगाट ने कहा, “दिसंबर 2024 और जनवरी 2025 के महीने के दौरान 2 करोड़ 65 लाख का इन्वेस्टमेंट फ्रॉड हुआ था। जांच के दौरान… pic.twitter.com/tociLRY7D6
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान अदालत ने कहा- ”हम SIT रिपोर्ट को पढ़ेंगे. SIT का पुनर्गठन किया जाए. इसमें सीनियर IPS अधिकारी और दूसरे अधिकारी जोड़े जाएं.” अब इस मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी.

#watchpic.twitter.com/SIMT2Eaa0t
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates : संसद के दोनों सदनों में विपक्षी दलों के लगातार और जोरदार हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 5वीं बार स्थगित करनी पड़ी। विपक्षी सांसद विभिन्न मुद्दों को लेकर नारेबाजी करते हुए सदन के वेल (Well) तक पहुंच गए। पीठासीन अधिकारियों ने सांसदों से अपनी सीटों पर लौटने और कामकाज चलने देने की बार-बार अपील की, लेकिन गतिरोध खत्म नहीं हुआ। विपक्ष की नारेबाजी और शोर-शराबे के बीच कोई विधायी कार्य नहीं हो सका, जिसके चलते आखिरकार दोनों सदनों की कार्यवाही को पुनः स्थगित करना पड़ा।
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates : तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस एक्शन को लेकर केंद्र सरकार पर कड़ा निशाना साधा है। सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि वह लोकसभा की कार्यवाही से पहले सुबह जंतर-मंतर पहुंची थीं।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके जाने के तुरंत बाद इलाके में इंटरनेट पूरी तरह बंद कर दिया गया और पुलिस की बर्बरता शुरू हो गई। मोइत्रा ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो भी सरकार अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर क्रूर बल का प्रयोग करती है, वह अपने अंतिम दिनों में गिनती गिन रही होती है।
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates : त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धनखड़ की अगरतला स्थित पुलिस मुख्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव मुख्यालय में स्थित उनके कार्यालय से बरामद किया गया, जिसके बाद पुलिस और गृह विभाग में हड़कंप मच गया।
शव मिलते ही उन्हें तत्काल जीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री मानिक शाह, मुख्य सचिव जे.के. सिन्हा सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे। मौत के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, और पुलिस व फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates : मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के कार्यकर्ताओं ने लद्दाख के जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी दफ़्तर के बाहर एकत्र हुए NCP (SP) युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार वांगचुक जैसे सामाजिक कार्यकर्ताओं और शिक्षा सुधारकों की आवाज़ को दबाने की कोशिश कर रही है। देश भर में शिक्षा क्षेत्र की समस्याओं और पेपर लीक के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं ने धर्मेंद्र प्रधान के ख़िलाफ़ आक्रोश जताया और सरकार से तुरंत ठोस कदम उठाने की मांग की।
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। खरगे ने आरोप लगाया कि देश का युवा न्याय और अपने हक की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार उनकी आवाज सुनने के बजाय पुलिस के बल पर दमन करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार युवाओं की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। देश में लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है, लेकिन शांतपूर्ण प्रदर्शन कर रहे बच्चों पर लाठी बरसाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates : विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विपक्षी सांसदों के भारी हंगामे और नारेबाजी के कारण राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दल अपनी मांगों को लेकर हंगामा करने लगे और चर्चा की मांग पर अड़ गए। सभापति ने सांसदों से शांत रहने और सदन का कामकाज सुचारू रूप से चलने देने की अपील की। हालांकि, जब सदस्यों का विरोध और नारेबाजी जारी रही, तो सभापति ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates : संसद में विपक्ष के जोरदार हंगामे और नारेबाजी के कारण लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। जैसे ही सदन की बैठक शुरू हुई, विपक्षी सांसदों ने विभिन्न मुद्दों पर नारेबाजी शुरू कर दी और नारेबाजी करते हुए वेल तक पहुंच गए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों से प्रश्नकाल चलने देने और सदन की मर्यादा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सदन चर्चा और संवाद के लिए है, न कि हंगामे के लिए। हालांकि, हंगामा न थमने पर अध्यक्ष ने कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक अपील करते हुए युवाओं और विपक्षियों से कहा कि शांत रहने की जरूरत है, तूफान लाने की जरूरत नहीं है. शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत करके अपना पक्ष रखा जा सकता है. मानसून हो या और मानसून सत्र, अगर दोनों ही प्रो-एक्टिव हो तो प्रोडक्टिव साबित हो सकते हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में हंस द्वार पर मीडिया के जरिए देश को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आज से शुरू होने वाला मानसून सत्र काफी ऐतिहासिक रहने वाला है. इस सत्र में केंद्र सरकार कई अहम बिल लाने वाली है. विपक्षी दलों से सकारात्मक रवैया अपनाने और सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप चलाने की अपील है.
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates : पश्चिमी ईरान के केरमानशाह प्रांत में 5.2 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया है। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर गहराई में स्थित था, जिससे आसपास के इलाकों में भी तेज कंपन महसूस हुआ।
भूकंप के झटके महसूस होते ही कई इलाकों में लोग एहतियातन अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव टीमों को सतर्क कर दिया गया है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जान-माल की क्षति की तत्काल कोई सूचना सामने नहीं आई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates : खराब मौसम और लगातार हो रही भारी बारिश के चलते माता वैष्णो देवी की यात्रा आज यानी सोमवार को भी एहतियातन अस्थायी रूप से स्थगित रखी गई। यात्रा रुकने से भवन के दर्शन के लिए दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुओं में निराशा है, प्रशासन लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और हालात सामान्य होते ही यात्रा दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन की सलाह का पालन करें और आधिकारिक सूचना का इंतजार करें।
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates : महाराष्ट्र के पाटन तालुका स्थित मंदरुल हवेली गांव में शादी समारोह का खाना खाने के बाद 70 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। लगभग 800 से 1000 लोगों ने शादी में खाना खाया था, जिसके बाद कई लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी।
सभी बीमार लोगों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मल्हारपेठ में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक मरीजों की संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की टीम ने मौके पर पहुंचकर खाने के सैंपल जब्त कर जांच के लिए भेज दिए हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates : ग्वालियर की अदालत में आज सिंधिया राजपरिवार के दशकों पुराने अरबों रुपये के संपत्ति विवाद पर अहम सुनवाई होने जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि अदालत आज 35 पन्नों के समझौते पत्र के ड्राफ्ट पर अंतिम मुहर लगा सकती है। इस समझौते में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी बुआ वसुंधरा राजे, यशोधरा राजे व उषा राजे सहित सभी प्रमुख पक्ष शामिल हैं। समझौते के तहत जयविलास पैलेस सहित ग्वालियर, दिल्ली, मुंबई, शिवपुरी, उज्जैन और पुणे की संपत्तियों का बंटवारा होना तय माना जा रहा है। 8 जुलाई को रिकॉर्ड न आ पाने के कारण टली इस सुनवाई से सालों पुराने विवाद के आखिरकार समाप्त होने के आसार हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates : अभिनेता आमिर खान को बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने के बाद महाराष्ट्र का गृह विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने बताया कि धमकी की खबर सामने आते ही मुंबई पुलिस ने स्वतः संज्ञान (Suo Moto) लिया है। हालांकि आमिर खान की तरफ से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, फिर भी पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा कर रहा है। गृह मंत्री ने स्पष्ट किया है कि जरूरत पड़ने पर अभिनेता की सुरक्षा तत्काल बढ़ा दी जाएगी। प्रशासन किसी भी तरह के जोखिम से निपटने के लिए सतर्क है।
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates : लेबर पार्टी के नए नेता एंडी बर्नहम आज ब्रिटेन के 59वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। पिछले 10 वर्षों में ब्रिटेन की राजनीतिक अस्थिरता के बीच सत्ता संभालने वाले वे 7वें प्रधानमंत्री होंगे। उन्होंने देश को महंगाई और चरमराती सार्वजनिक सेवाओं से उबारकर एक नई दिशा देने का संकल्प जताया है।
बर्नहम अपने प्रस्तावित नॉर्थ सी ऑयल (North Sea Oil) कुओं को खोलने के फैसले को लेकर खासी चर्चा में हैं। वर्तमान में ब्रिटेन अपना अधिकांश तेल नॉर्वे से आयात करता है, जबकि स्कॉटलैंड में उसके पास स्वयं के तेल भंडार मौजूद हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस नीति का समर्थन करते हुए इसे ब्रिटेन को पुनः समृद्ध बनाने का एक बड़ा अवसर करार दिया है।
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates : कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अयोध्या श्री राम मंदिर ट्रस्ट में दान के कथित गबन और वित्तीय अनियमितताओं के मुद्दे पर संसद में कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया है। उन्होंने राज्यसभा में नियम 267 के तहत नोटिस सौंपकर सूचीबद्ध सभी नियमित कामकाज को रोककर इस संवेदनशील विषय पर तत्काल विस्तृत चर्चा कराने की मांग की है। सुरजेवाला का कहना है कि यह मुद्दा करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और सार्वजनिक जवाबदेही से सीधे तौर पर जुड़ा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और वित्तीय पारदर्शिता की पुरजोर मांग की है।
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates : लोकसभा सचिवालय ने उद्धव ठाकरे गुट (UBT) छोड़कर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हुए 6 सांसदों की नई सीटिंग पोजीशन फाइनल कर दी है। नई सूची के अनुसार इन सांसदों को अब नए सीट नंबर आवंटित किए गए हैं।
अब ये सांसद विपक्ष के बजाय सत्ता पक्ष (NDA) के ब्लॉक में बैठेंगे। इस विलय को मंजूरी मिलने के बाद निचले सदन में शिंदे गुट के सांसदों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है, जबकि शिवसेना (UBT) के पास केवल 3 सांसद रह गए हैं। मानसून सत्र से ठीक पहले यह नया सीट आवंटन लागू कर दिया गया है।
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates : मौसम साफ होने के बाद अमरनाथ यात्रा आज से अपने निर्धारित समय पर सुचारू रूप से पुनः शुरू हो गई है। अधिकारियों ने बालटाल बेस कैंप से श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा की ओर आगे बढ़ने की अनुमति दे दी है।
पिछले कुछ दिनों से खराब मौसम और बारिश के कारण यात्रा को एहतियातन रोक दिया गया था। मार्ग की सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद प्रशासन ने हरी झंडी दिखाई, जिससे श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड और स्थानीय प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुगम यात्रा के लिए कड़े इंतजाम किए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें ताजा खबर, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित ‘नेशनल श्रीफल अवार्ड’ से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News