भारतीय भाषा समर कैंप में विद्यार्थियों ने सीखी संस्कृत की बुनियादी बातें – Hindustan

झिंझाना। एसडीएस कॉन्वेंट स्कूल में सोमवार को भारतीय भाषा समर कैंप-2026 का शुभारंभ हुआ। पहले दिन विद्यार्थियों को संस्कृत के मूल अभिवादन, दैनिक प्रयोग, परिचय, वर्णमाला, एक से दस तक की संख्याएं, फलों के नाम तथा संस्कृत में हस्ताक्षर करना सिखाया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नमस्ते, सुप्रभातम, धन्यवाद, कथमस्ति और अहं कुशली अस्मि जैसे सामान्य संस्कृत वाक्यों का अभ्यास कराया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने संस्कृत में अपना परिचय देना भी सीखा। आम्रफलम्, कदलीफलम्, सेवफलम्, द्राक्षाफलम्, दाडिमम्, नारिकेलम् और नारङ्गम् सहित विभिन्न फलों के संस्कृत नामों का उच्चारण एवं अभ्यास कराया गया। साथ ही विद्यार्थियों ने संस्कृत में हस्ताक्षर करने का भी अभ्यास किया।भाषा
खेल, संवाद अभ्यास, समूह गतिविधियों और प्रश्नोत्तरी के माध्यम से शिक्षण को रोचक बनाया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश भटनागर ने कहा कि भारतीय भाषाएं हमारी सांस्कृतिक पहचान की आधारशिला हैं तथा संस्कृत ज्ञान, संस्कृति और नैतिक मूल्यों की समृद्ध भाषा है। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय भाषाओं के अध्ययन और दैनिक जीवन में उनके प्रयोग के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सुमित चौहान, मोहित गर्ग, आकाश तोमर, हिमांशी तोमर, रवि, प्रदीप शर्मा, अंकुर चौधरी, सबा खान, चेतना शर्मा, आदित्य शर्मा, पंकज गर्ग, डिंपल सरोहा, भुजवीर सिंह, अजय, सौरभ कुमार, अलका सैनी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News