म्यांमार के नागरिक नन्दका को मिली भारतीय नागरिकता – Hindustan

कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता।
भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने म्यांमार के पूर्व नागरिक नन्दका को भारतीय नागरिकता प्रदान कर दी है। वह कुशीनरगर बौद्ध भिक्षु संघ के पूर्व अध्यक्ष स्व भदंत ज्ञानेश्वर के शिष्य हैं। उनके गुरु उन्हें 21 साल पहले म्यांमार से कुशीनगर ले आए थे। तबसे वह यहीं रहते हैं। भदंत के निधन के बाद से वही कुशीनगर स्थित म्यांमार बुद्ध विहार का प्रबंधन संभालते हैं।
मंगलवार को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (विरा) वैभव मिश्रा ने भंते नंदका को अपने कार्यालय कक्ष में भारतीय नागरिकता पंजीकरण प्रमाण-पत्र सौंपा। गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी नागरिकता पंजीकरण प्रमाण-पत्र संख्या 8657 (दिनांक 16 जून 2026) के आधार पर नन्दका को विधिवत भारतीय नागरिक के रूप में पंजीकृत किया गया है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन के गृह (वीजा) अनुभाग-2 द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उन्हें प्रमाण-पत्र सुपुर्द किया गया।
अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा ने भंते नन्दका को भारतीय नागरिकता प्राप्त होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय नागरिक के रूप में अब उन्हें संविधान एवं विधि द्वारा प्रदत्त सभी अधिकार एवं दायित्व प्राप्त होंगे। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रमाण-पत्र वितरण की समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं तथा इसकी सूचना शासन को भी प्रेषित की जाएगी।
नन्दका पूर्व में म्यांमार के नागरिक थे। उनके गुरू भदंत ज्ञानेश्वर ने म्यांमार बुद्ध विहार की गाइडलाइन के अनुसार उन्हें अपने बाद उत्तराधिकार सौंपा था। भंते नंदका जब मंदिर के उत्तराधिकारी बने, तब वह म्यांमार के नागरिक थे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News