लिव-इन पार्टनर और मुंहबोले चाचा को गोली मारने का मामला: पुलिस ने आरोपी राहुल उर्फ गब्बर को गिरफ्तार किया, ह… – Dainik Bhaskar

रूपसपुर थाना क्षेत्र में एक महिला और उसके मुंहबोले चाचा को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल कुमार उर्फ गब्बर को गिरफ्तार कर लिया है। दानापुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर आरोपी को दबोचा। उसकी निशानदेही पर एक देशी पिस्तौल, पि
पुलिस के अनुसार, मुस्कान कुमारी लंबे समय से राहुल उर्फ गब्बर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। रविवार को मुस्कान ने बातचीत के लिए अपने मुंहबोले चाचा विनायक सिंह को किराए के मकान पर बुलाया था। इसी दौरान राहुल वहां पहुंचा और मुस्कान को ऊपर बुलाने लगा।
विरोध करने पर की ताबड़तोड़ फायरिंग
पुलिस के मुताबिक, विनायक सिंह ने राहुल का विरोध किया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि राहुल ने पहले विनायक पर छह राउंड फायरिंग की, लेकिन गोलियां उन्हें नहीं लगीं। इसके बाद जब विनायक और मुस्कान मकान के ऊपर चले गए, तो राहुल ने दोबारा चार राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान विनायक सिंह को कई गोलियां लगीं। उन्हें बचाने पहुंची मुस्कान कुमारी को भी आरोपी ने गोली मार दी। वारदात के बाद राहुल मौके से फरार हो गया था।
विशेष टीम ने किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही रूपसपुर थानाध्यक्ष शशि भूषण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। दानापुर के एएसपी ने बताया कि 20 जुलाई को हुई इस वारदात की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया था। लगातार छापेमारी के बाद मुख्य आरोपी राहुल कुमार उर्फ गब्बर को गिरफ्तार कर लिया गया।
हथियार और कारतूस बरामद
पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक देशी पिस्तौल, पिस्तौल के आकार का लाइटर, एक जिंदा कारतूस और तीन खोखे बरामद किए। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मामला भी दर्ज किया गया है।
पहले भी जा चुका है जेल
एएसपी ने बताया कि राहुल कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है। इसके अलावा रूपसपुर थाना के एक अन्य मामले में भी वह वांछित था। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News