Chatra News: द्वितीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ – Hindustan

Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में जिला स्तरीय द्वितीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, जिला ओलंपिक संघ के सचिव राकेश कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से 12 वर्ष से कम आयु के तृतीय से पंचम वर्ग तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पूरे दिन चले रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में टंडवा ने हंटरगंज को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
तीसरे स्थान के मुकाबले में लावालौंग ने इटखोरी को 4-3 से पराजित किया। वहीं बालिका वर्ग के फाइनल में पत्थलगड़ा ने हंटरगंज को 1-0 से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में मयूरहंड ने पेनाल्टी शूटआउट में लावालौंग को 2-1 से हराया। प्रतियोगिता के दौरान सिमरिया, इटखोरी, गिद्धौर, टंडवा, प्रतापपुर, चतरा, लावालौंग, कान्हाचट्टी, कुंदा, मयूरहंड, पत्थलगड़ा और हंटरगंज की टीमों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। मैचों का संचालन रेफरी वीरेंद्र रविदास, योगेंद्र कुमार, डब्ल्यू कुमार, मंटू कुमार, धनंजय कुमार एवं धनेश्वर कुमार ने किया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में शारीरिक शिक्षा शिक्षक राघवेंद्र चौधरी, दीपक कुमार सहित अन्य शिक्षकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए अतिथियों ने खेलों को व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम बताते हुए नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News