Garhwa News: खाद-बीज भंडार में छापामारी में अनियमितता मिली – Hindustan

Garhwa News: मझिआंव, प्रतिनिधि। बरडीहा प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह द्वारा सोमवार को सुखनदी पंचायत के कोलहुआ गांव में रूपरानी खाद बीज भंडार का औचक निरीक्षण किया गया । जांच के दौरान दुकान में व्यापक स्तर पर अनियमितताएं, कालाबाजारी और सरकारी नियमों का उल्लंघन पाया गया। निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि दुकान संचालक अशर्फी प्रजापति द्वारा निर्धारित सरकारी दर ₹267 प्रति बोरी की जगह किसानों से ₹400 से ₹450 प्रति बोरी की दर से यूरिया की बिक्री की जा रही थी। उसपर जब बीडीओ ने पूछताछ की तो दुकानदार ने गैर-जिम्मेदाराना जवाब देते हुए कहा कि होलसेल से ही ₹240 रुपये में मिलता है। उससे भाड़ा और लागत नहीं निकल पाती। उक्त कारण अधिक दाम पर बेचना पड़ता है। उसके बाद जब बीडीओ के द्वारा रजिस्टर की जांच की गई तो फर्जीवाड़ा और अनियमितता उजागर हुआ।

दुकान के स्टॉक/बिक्री रजिस्टर की जांच करने पर पाया गया कि अधिकांश किसानों के नाम पर चार-चार बोरी की फर्जी बिक्री दर्ज की गई थी। मौके पर मौजूद ग्रामीण बबलू यादव सहित अन्य किसानों ने शिकायत करते हुए बताया कि उन्होंने मात्र 20 किलो खाद लिया था, जबकि दुकानदार ने उनके नाम पर फर्जी तरीके से 4 बोरी खाद दर्ज कर शेष खाद कालाबाजारी के तहत किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया है । मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मौके पर ही कार्रवाई की और सभी ग्रामीणों की उपस्थिति में पीड़ित किसान बबलू यादव सहित अन्य किसानों को निर्धारित सरकारी दर ₹267 रुपये में यूरिया का बैग उपलब्ध कराया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News