Ghazipur News: गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के आसमानी चक बंद्रीचंद का पोखरा के पास कपड़ा व्यवसायी के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने सोने चांदी के गहने, टीवी और नगदी पार कर दिया। सोमवार को परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार करंडा थाना क्षेत्र के बड़सरा निवासी गंगाधर गुप्ता की गांव पर ही कपड़े की दुकान है। उन्होंने गाजीपुर में आसमानी चक बंद्रीचंद का पोखरा के पास मकान बनाया है जिसमें उनका बेटा अंकित समेत पूरा परिवार रहता है।
गंगाधर गुप्ता और उनका बेटा अंकित रोज बड़सरा जाते हैं और वापस गाजीपुर आते हैं। लेकिन पिछले एक हफ्ते से पूरा परिवार गांव चला गया था। सोमवार की सुबह जब परिजन घर पहुंचे तो अंदर के दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर जाने पर पता चला कि कान का झुमका, मांगटीका,अंगूठी समेत कई जेवरात, एलईडी टीवी और करीब 80 हजार रुपए गायब हैं। पीड़ित परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। इस दौरान बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर पता चला कि चोरों ने चेहरे को ढका था और उन्होंने चोरी करने से पहले बगल के मकान में बाहर से ताला बंद कर दिया था जिससे कि कोई बाहर न आ सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play