Feedback
भारतीय क्रिकेट टीम 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे पहंच चुकी है. इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे की निराशा के बाद अब टीम इंडिया के पास वापसी का सुनहरा मौका है.
23 जुलाई से हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी और उससे पहले BCCI ने टीम इंडिया के पहले प्रैक्टिस सेशन का वीडियो शेयर किया है.
सभी खिलाड़ी नेट्स में जमकर पसीना बहाते नजर आए और टीम जीत के इरादे से तैयार दिख रही है. इस दौरे पर टीम इंडिया में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है.
यह भी पढ़ें: 2022 में सिर पर ताज, 2026 में आंखों में आंसू… फिर भी मेसी ही महान क्यों?
विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह, तेज गेंदबाज अशोक शर्मा, फास्ट बॉलर यश ठाकुर और स्पिनर हर्ष दुबे की टी20 टीम में एंट्री हुई है. रिंकू सिंह को भी टीम में दोबारा मौका मिला हे.
Hitting the ground running in Harare 🔛
🎥 Snippets from #TeamIndia‘s first training session ahead of the #ZIMvIND T20I series 🙌 pic.twitter.com/ErTaDWBugB
संजू सैमसन इस टीम का हिस्सा नहीं हैं. टीम की कमान श्रैयस अय्यर के ही हाथ में है जो अब भी अपनी पहली जीत की तलाश में हैं. वहीं वीवीएस लक्ष्मण इस दौरे पर हेड कोच की भूमिका निभा रहे हैं.
इस दौरे पर सबसे ज्यादा निगाहें युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी. इंग्लैंड के खिलाफ 3 टी20 मैच में वैभव महज 42 रन ही बना पाए थे. ऐसे में जिम्बाब्वे दौरे में बेबी बॉल से बड़ी पारियों की उम्मीद है.
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारत को निराशा मिली थी. आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाने के बाद इंग्लैंड ने टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया और वनडे सीरीज भी भारत के हाथ से निकल गई.
यह भी पढ़ें: आयरलैंड से इंग्लैंड तक हार ही हार… फिर भी BCCI कह रहा ‘ऑल इज वेल’, टीम मैनजमेंट से कब होंगे सवाल?
ऐसे में जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए सिर्फ एक सीरीज नहीं, बल्कि आत्मविश्वास हासिल करने का बड़ा मौका है. अगर वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज में बड़ा प्रदर्शन करते हैं, तो यह न सिर्फ भारत की वापसी की कहानी लिख सकता है, बल्कि टीम में उनकी जगह भी और मजबूत कर सकता है. अब सभी की नजर 23 जुलाई से शुरू होने वाली टी20 सीरीज पर होगी.
जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत का स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)
भारत के जिम्बाब्वे दौरे का शेड्यूल
पहला टी20- 23 जुलाई, हरारे
दूसरा टी20- 25 जुलाई, हरारे
तीसरा टी20- 26 जुलाई, हरारे
(तीनों मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे से खेले जाएंगे)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू