हरिद्वार एवं देहरादून के गन्ना क्षेत्रफल में आई कमी – Hindustan

काशीपुर, संवाददाता। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग आयुक्त त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने मंगलवार को गन्ना सर्वेक्षण एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रदेशभर के गन्ना क्षेत्रफल का आकलन किया। समीक्षा में ऊधमसिंह नगर में गन्ना क्षेत्रफल में वृद्धि दर्ज की गई, जबकि हरिद्वार और देहरादून में गन्ना रकबे में कमी सामने आई। इस पर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों से स्थिति स्पष्ट करने और कमी के कारणों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रदेश के सभी सहायक गन्ना आयुक्तों और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों ने भाग लिया। आयुक्त ने गन्ना सर्वेक्षण के दौरान सामने आ रही ओवरलैपिंग की त्रुटियों को तत्काल ठीक करने तथा जीरो कोड में दर्ज गन्ना क्षेत्रफल को संबंधित किसानों के नाम दर्ज कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण का रिकॉर्ड पूरी तरह पारदर्शी और अद्यतन होना चाहिए। उन्होंने विभाग और गन्ना समितियों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के लिए खाद गोदामों को ऑनलाइन प्रणाली से जोड़ने की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों से अपने-अपने क्षेत्रों में गन्ना क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए किसानों को प्रशिक्षण, गोष्ठियों और नियमित संपर्क अभियान चलाने को कहा। बैठक में संयुक्त गन्ना एवं चीनी आयुक्त हिमानी पाठक, प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी नीलेश कुमार, सहायक गन्ना आयुक्त शैलेन्द्र सिंह, आशीष नेगी, कपिल मोहन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News