Motihari News: हरसिद्धि, निसं। हरसिद्धि थाना पुलिस ने 40 लीटर देसी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दो बाइक भी जब्त की है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।
प्रभारी अपर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि पानापुर रंजीता पंचायत के योगिया टावर के समीप सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अलग-अलग बाइक से 20-20 लीटर देसी शराब लेकर आने वाले हैं। इसी दौरान कोबेया की ओर से दो बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया, लेकिन वे भागने लगे। भागने के दौरान दोनों बाइकों का संतुलन बिगड़ गया और वे आपस में टकराकर गिर गए। पुलिस ने पीछा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रामबाबू मांझी व मनोज मांझी दोनों निवासी ग्राम योगिया, पानापुर वार्ड संख्या-4, थाना हरसिद्धि के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान दोनों बाइकों की डिक्की एवं झोले से कुल 40 लीटर देसी शराब बरामद की गई। दोनों वाहनों को जब्त कर सत्यापन कराया जा रहा है। प्रभारी अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपितों ने शराब लाने की बात स्वीकार की। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी दल में दरोगा शशिभूषण सिंह, चौकीदार सुभाष पासवान तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play