बीएड परीक्षा देने आए स्टूडेंट की करंट से मौत: किराए का कमरा देखने गया था, मकान की छत पर हाईटेंशन लाइन की चप… – Dainik Bhaskar

धौलपुर में निहालगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को बीएड परीक्षा देने आए एक 25 वर्षीय युवक की 33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना प्रकाश कॉलेज के पास हुई। सूचना मिलने पर निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गुमानपुरा, नादनपुर निवासी सुनील पुत्र मेवाराम जाटव के रूप में हुई है। सुनील सोमवार से शुरू होने वाली बीएड परीक्षा में शामिल होने के लिए धौलपुर आया था। वह प्रकाश कॉलेज के पास किराये का कमरा देखने पहुंचा था।
छत से केवल 3 फीट की ऊंचाई पर गुजर रही हाईटेंशन लाइन इसी दौरान मकान की छत पर जाते समय वह ऊपर से गुजर रही 33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि 33 केवी हाईटेंशन लाइन मकान की छत से केवल 3 फीट की ऊंचाई पर गुजर रही है, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी। निहालगंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद हाईटेंशन लाइन की सुरक्षा व्यवस्था और बिजली विभाग की संभावित लापरवाही को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News