Shravasti News: सीएचसी भिनगा का औचक निरीक्षण, दवाओं के रखरखाव में मिलीं खामियां – Hindustan

Shravasti News: श्रावस्ती, संवाददाता। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी की संयुक्त टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिनगा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने दवाओं के रखरखाव और स्टॉक रजिस्टर की सघन जांच की और कमियों को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को उच्चस्तरीय संयुक्त टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिनगा का निरीक्षण किया। इस टीम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदय नाथ, जिला मलेरिया अधिकारी आलोक कुमार और सहायक शोध अधिकारी सुरेश यादव शामिल रहे।

टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं, दवाओं की उपलब्धता और राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियानों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दवा स्टोर, दवाओं के रखरखाव और ड्रग स्टॉक रजिस्टर की जांच की गई। रजिस्टर में पाई गई कमियों और खामियों को सुधारने के लिए संबंधित फार्मासिस्ट को निर्देशित किया गया। वर्तमान में चल रहे संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने निर्देश दिया कि क्षेत्र में सक्रिय सभी आशा कार्यकर्ताओं द्वारा दी जा रही सेवाओं की एंट्री ई-कवच पोर्टल पर समय से और अनिवार्य रूप से की जाए।

निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उपस्थित स्टाफ नर्स के रिकॉर्ड की जांच की, जिसमें आयरन सिरप और इंजेक्शन की प्राप्ति (रिसीविंग) तथा उपभोग (कंजम्पशन) के आंकड़ों में भिन्नता पाई गई। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए कमियों को तत्काल ठीक करने की हिदायत दी।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदय नाथ ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता या अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता को मिलने वाली दवाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं का पूरा हिसाब पारदर्शी होना चाहिए। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिनगा के अधीक्षक डॉ. प्रवीण सहित समस्त स्टाफ और कर्मचारी मौजूद रहे।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News