सोनभद्र, संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जंतर मंतर पर हुए छात्रों पर लाठी चार्ज को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। इस दौरान जंतर मंतर पर छात्रों के साथ हुई बर्बरता पूर्ण कृत्य पर असंतोष व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों को जब पीटा जा रहा था तो उस समय भाजपा सरकार सो रही थी क्या, आज अपना हक मांगने पर लाठी-डंडा व गोली सरकार चला रही है शांति पूर्वक धरना देने पर भी सरकार जबरन उठाने का काम कर रही है ये गलत है।
पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हिटलर वाली सरकार बन चुकी है, एक तरफ छात्रों को बेदर्दी से पीटा जा रहा था और प्रधानमंत्री संसद भवन से निकल कर चले गए। सपा नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रह्म सिंह एवं शौर्य त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार केवल छात्रों के आवाज को दबाने का काम कर रही है। आज देखा जाय तो देश में नौकरी नहीं है, आए दिन पेपर लीक हो रहा है और सरकार सो रही है। उन्होंने भाजपा सरकार को नाकामी बेरोज़गारी वाली सरकार बताया। इस मौके पर सपा नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरी, राजेश केसरी, मनीष केड़िया, रोहित भारती, रवि यादव, शिव कुमार यादव, राजेश सिंह, गोपाल गुप्ता, प्रकाश केवट आदि मौजूद रहे। संचालन अल्पसंख्यक सभा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष जुनैद अंसारी ने किया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play