Pilibhit News: इंडिया नेशनल चैंपियनशिप में हॉकी स्टिक का जादू दिखाएगी दिव्या भारती – Hindustan

Pilibhit News: ​पीलीभीत। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है। मनोयोग और कठिन परिश्रम से किसी काम को किया जाए, तो सफलता कदम चूमती है। मरौरी ब्लाक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय दियूरी की छात्रा प्रतिभावान खिलाड़ी दिव्या भारती का चयन सब जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ है। अब वह ग्वालियर में होने वाली सब जूनियर इंडिया नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी। तराई की पीलीभीत जनपद की भूमि खिलाड़ियों के नाम से जानी जाती है। चाहे वह हॉकी खेल अथवा फुटबाल, तैराकी खेल के लिए हो। हर खेल में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परचम फहराया है। सदर तहसील के गांव दियूरी में खिलाड़ियों की खान है। यहां के उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के दिल-दिमाग में खेल रचा बसा है। वह पढ़ाई के साथ खेल का प्रशिक्षण जरूर लेते हैं। ये बच्चे स्टेट लेवल कंप्टीशन में प्रतिभाग कर चुके हैं। अब गांव दियूरी की प्रतिभावान खिलाड़ी दिव्या भारती का चयन सब-जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ है। दिव्या अब मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में 26 जुलाई से तीन अगस्त तक आयोजित होने वाली सब-जूनियर इंडिया नेशनल चैंपियनशिप में मैदान पर उतरकर अपने खेल का प्रदर्शन करेगी। हाल ही में रितु रानी हॉकी अकादमी की ओर से आयोजित ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन के बल पर उसने 18 सदस्यीय सब-जूनियर महिला हॉकी टीम में अपना स्थान पक्का किया है। ​रितु रानी हॉकी अकादमी पटियाला (पंजाब) के प्रबंधन और मुख्य प्रतिनिधि हर्ष शर्मा ने आगामी प्रतियोगिताओं के लिए आधिकारिक टीम की सूची जारी की है। घोषित टीम में हिमांशी (किट नं. 1) और दिव्या (किट नं. 18) को गोलकीपर के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम में शामिल अन्य खिलाड़ियों में रीनारानी (किट नं. 2), रितिका (किट नं. 4), कोमल (किट नं. 6), भूमिका (किट नं. 5), ज्योति (किट नं. 3), खुशी (किट नं. 8), दीक्षा (किट नं. 9), कनिष्का (किट नं. 7), सारिका (किट नं. 16), रवीना (किट नं. 13), सिमरन (किट नं. 12), सुखनूर कौर (किट नं. 10), प्रभजोत कौर (किट नं. 14), तन्वी (किट नं. 17), अमनप्रीत कौर (किट नं. 15) और दिव्या भारती (किट नं. 11) शामिल हैं। दिव्या भारती दियूरी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की आठवीं छात्रा है। दिव्या के पिता राजकुमार मजदूरी करते हैं। दिव्या को हॉकी की ट्रेनिंग विद्यालय के अनुदेशक जयप्रकाश दे रहे हैं। दिव्या भारती की उपलब्धि पर हॉकी संघ पीलीभीत के संरक्षक अनिल महेंद्रु, डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री, अध्यक्ष प्रदीप खींची, सचिव जयप्रकाश बघेल, संयोजक दीपक सरकार, बीएसए रोशनी सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार गौड़, गांधी स्टेडियम की हॉकी कोच प्रगति सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की है。
उच्च प्राथमिक विद्यालय दियूरी की आठवी की छात्रा और प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी दिव्या की रुचि हॉकी खेल में है। स्कूली पढ़ाई के साथ हॉकी की ट्रेनिंग और प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला हॉकी संघ पीलीभीत में दिव्या ने रजिस्ट्रेशन करा रखा है। हॉकी संघ की ओर से होने वाली प्रतियोगिताओं में वह प्रतिभाग करती है।
मरौरी ब्लाक क्षेत्र के गांव दियूरी में हॉकी खिलाड़ियों की भरमार है। उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं हॉकी समेत अन्य खेलों में रुचि रखते हैं। स्कूल समय में परिसर में ही प्रशिक्षण पाते हैं। स्कूल के बाद खिलाड़ियों को खेल की प्रैक्टिस करने के लिए गांव में किसी प्रकार का कोई खेल मैदान नहीं है। इस दिशा में जिला युवा कल्याण विभाग समेत जिला प्रशासन ने कोई रुचि नहीं दिखाई है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News