सांडी। थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक चौकीदार की मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने वाला चालक ट्रक समेत भाग निकलने में सफल रहा। थाना क्षेत्र के गांव भौराजपुर निवासी राकेश उर्फ कजरी सांडी थाने में चौकीदार के पद पर तैनात थे। सोमवार देर रात सड़क हादसे का शिकार हो गए। गंभीर रूप से घायल चौकीदार की इलाज के दौरान लखनऊ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। राकेश अपने एक साथी के साथ बाइक से कस्बे में हनुमान मंदिर मोड़ के पास पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े। तभी तिराहे की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने राकेश को कुचल दिया।
हादसे को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल राकेश को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि राकेश चौकीदारी के साथ समय मिलने पर नगर पालिका के निर्माण कार्यों में मजदूरी भी करते थे। उनकी पत्नी सुशीला आशा बहू हैं। प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play