भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं में काशीपुर-हाईवे पर किया चक्का जाम – Hindustan

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता व पदाधिकारी जिला अध्यक्ष घनेंद्र शर्मा के नेतृत्व में मुरादाबाद रवाना हुए तथा फौलादपुर गांव में इकट्ठा होकर सड़क पर सांकेतिक धरना देकर जाम लगाया। धरना स्थल पर घनेंद्र शर्मा ने संबोधित किया, बताया कि अमेरिका और भारत की जो डील है, उसके विरोध में तथा ठाकुरद्वारा क्षेत्र की पीडब्लूडी रोड की समस्या जो ठाकुरद्वारा से सुरजन नगर तक क्षतिग्रस्त हो गई है, बीच-बीच में गड्ढे हैं, जिन पर निकलना दूभर हो रहा है । उसे ठीक करने और यूरिया एनपीके की खाद किसानों को समय से उपलब्ध कराने , बिजली का बिल जो मीटरों में अधिक रीडिंग दर्शा रहा है ,उसको कम करवाने, नहरो का पानी टेल तक पहुंचाने ,गन्ने का रेट 500 रुपया प्रति कुंतल घोषित करने की मांगों को लेकर डीएम कार्यालय पर धरना देने 11:00 बजे पहुंचे तथा ठाकुरद्वारा फौलादपुर ग्राम सड़क के बीच में सड़क पर चक्का जाम कर धरना दिया।
इस मौके पर विकास यादव ,युवा मंडल सचिव उदय पाल सिंह यादव, युवा ब्लॉक अध्यक्ष हरीराज सिंह ,तहसील महामंत्री सुशील कुमार विश्नोई ,सुमित चौहान, नारायण सिंह चौहान ,ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुरद्वारा गजेंद्र सिंह ,ब्लॉक अध्यक्ष बिलारी जयपाल सिंह यादव ,यदुवीर सिंह, विजेंद्र सिंह ,रामनगर युवराज शर्मा ,लखबीर सिंह सैनी ,अभिषेक सैनी ,सुधीर कुमार बृजपाल सिंह आदि के साथ सैकड़ो किसान ठाकुरद्वारा से गए तथा अधिकारियों से वार्ता की।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News