Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। चोर सेक्टर-16 स्थित एक सूने मकान से 20 लाख रुपये नगद और करीब पौने दो किलो सोने के आभूषण चोरी कर लिए गए। चोरी हुए आभूषणों की कीमत दो करोड़ रुपये से ज्यादा की है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने सोमवार को पीड़ित मकान मालकिन की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-16 निवासी सुबोध ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि उनके पति और बेटा 15 जुलाई को हिमाचन प्रदेश की लाहौल स्पीति वैली घूमने गए थे। जबकि वह और उनकी बेटी चेतना 16 जुलाई को ग्रेटर नोएडा में चितेड़ा गांव स्थित अपने मायके चली गई थीं।
20 जुलाई को सूचना मिली कि उनके घर में चोरी हो गई है।वह तुरंत फरीदाबाद आ गईं। उनकी कार सेक्टर-16ए में दिल्ली-आगरा हाईवे के पास शराब के ठेके के सामने खड़ी मिली। जबकि उन्होंने कार को अपने घर के सामने रैंप पर खड़ा किया हुआ था। घर पहुंचकर उन्होंने देखा कि खिड़की का शीशा टूटा हुआ है। वहीं अलमारी का ताला व लॉकर भी टूटा हुआ था। चोर लॉकर में रखे करीब 20 लाख रुपये और करीब डेढ़ से पौने दो किलो सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी के आभूषणों की कीमत दो करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी जा रही है। उधर, चोरी की सूचना पर फोरेंसिक और फिंगरप्रिंट टीम ने मौके का निरीक्षण किया। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस के अलावा अपराध शाखा की टीम ने भी मौका मुआयना कर आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि बदमाशों की पहचान हो सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play