Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। कलक्ट्रेट के संगम सभागार में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में प्रशासन की संवेदनशीलता देखने को मिली। सोरांव थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव निवासी देवीलाल अपनी पत्नी और बेटियों राधा व अंशिका के साथ गीले और मिट्टी से सने कपड़ों में फरियाद लेकर पहुंचे। उनकी स्थिति देखकर एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा ने पहले परिवार के लिए नए कपड़ों की व्यवस्था कराई, इसके बाद उनकी शिकायत सुनी।
पीड़ित देवीलाल ने बताया कि मंगलवार सुबह धान की रोपाई के दौरान खेत की मिट्टी मेड़ पर रखने को लेकर उनके भाई रामदीन से विवाद हो गया। कुछ देर बाद रामदीन की पत्नी, निकाहू की पत्नी और उनके दो बेटों ने मिलकर उनके परिवार के साथ मारपीट की। पीड़ित परिवार ने बताया कि घटना के बाद वे सोरांव थाने पहुंचे, लेकिन वहां उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वे सुबह करीब 11 बजे कलक्ट्रेट की जनसुनवाई में आने को विवश हो गए।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के हाईकोर्ट में होने के कारण एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा जनसुनवाई कर रहे थे। एडीएम सिटी ने परिवार की स्थिति देखते हुए पहले कपड़े उपलब्ध कराए, फिर उनकी शिकायत सुनकर सोरांव थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही पीड़ित परिवार के सुरक्षित घर लौटने की भी व्यवस्था कराई। एडीएम सिटी से आश्वासन मिलने के बाद पीड़ित परिवार अपने गांव लौटा।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play