Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। अटहर गांव के हल्खोरी साहु के पुत्र दिलीप साहु ने अपनी दुकान में लाखों की चोरी कर लेने को लेकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई है। उसने आरोप लगाया है कि गांव में ही चौक पर दिलीप ज्वेलर नाम से उनकी दुकान है।रोज की तरह 16 जुलाई को शाम 5 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर आ गया। सुबह जब दुकान खोलने गया तो देखा कि सामान इधर उधर पड़ा हुआ था। अज्ञात चोरों ने वेंटीलेटर के रास्ते दुकान में प्रवेश कर तीन भरी सोना, एक किलो चांदी और दो हजार रुपया चोरी कर ली।थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि इस संदर्भ में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जॉच में जुट गई है。
बहेड़ी। शिवराम गांव के स्वर्गीय शत्रुध्न लाल देव की पत्नी डोमनी देवी ने मारपीट कर घायल करने व लूटपाट करने का आरोप लगाकर अपने छोटे पुत्र और पुत्रवधु पर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। उसने आरोप लगाया है कि 17 जुलाई को सुबह 9 बजे अपने बड़े पुत्र पप्पू लाल देव और इनकी पत्नी सविता देवी के साथ घर पर थी। इसी दौरान उनका छोटा पुत्र राकेश लाल देव व उसकी पत्नी संजू देवी लाठी डंडा लेकर आयी और उन्हे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लात मुक्का से मारने लगी। बचाने के क्रम में उनके बड़े बेटे पप्पू लाल देव और पुत्रवधु सविता देवी को भी लाठी डंडा से मारने लगा। हल्ला होने पर परिवार के अन्य लोग पहुंचे जिसके बाद उक्त आरोपियों ने वहां से भागकर अपने घर के पास गया और ईंट पत्थर फेंकने लगा जिससे वह घायल हो गई।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play