ट्रैक्टर लेकर कलक्ट्रेट में घुसे किसान, पांच घंटे हंगामा – Hindustan

भारत-अमेरिका ट्रेड डील, एमएसपी गारंटी कानून, गन्ना रेट 500 रुपये कुंतल करने सहित 15 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया। इस क्रम में संगठन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में ट्रैक्टरों-ट्रालियों से पहुंचे किसानों ने कमिश्नरी से कलक्ट्रेट तक जमकर प्रदर्शन किया। किसानों ने अपने हाथों में चरी (ज्वार) लेकर कमिश्नरी से पैदल मार्च निकाला। इसके बाद वह ट्रैक्टर और ट्रालियों के साथ कलक्ट्रेट में घुस गए। पुलिस ने गेट पर ट्रैक्टरों को रोकने की कोशिश भी की लेकिन किसान नहीं माने। किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना चालू कर दिया। धरने पर पहुंचे एडीएम सिटी से किसानों ने कहा कि जब तक जिलाधिकारी से मीटिंग नहीं कराओगे तब तक धरना खत्म नहीं होगा। इसके बाद शाम को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसानों के 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई。
अनुराग चौधरी ने गन्ना बकाया भुगतान, बिजली आपूर्ति, खाद की कमी, तहसीलों, लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग में फैले भ्रष्टाचार के साथ ही अधिकारियों द्वारा किसानों की समस्याओं का सही से निस्तारण नहीं करने की बात कही। कहा अगर इन समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो 1 सितंबर को महापंचायत होगी। डीएम डॉ वीके सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया। इससे पहले किसान कमिश्नरी में जाने लगे तो पुलिस ने गेट बंद करा दिया। नाराज किसानों ने गेट पर ही धरना शुरू किया। इससे वहां आवागमन ठप हो गया। अनुराग चौधरी ने कहा कि अगर कोई अधिकारी 10 मिनट में मांग ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा तो किसान गेट तोड़कर अंदर घुस जाएंगे। इसके बाद अपर आयुक्त अमित कुमार सिंह किसानों के बीच पहुंचे और 210 समस्याओं का ज्ञापन लिया। कलक्ट्रेट पर चले धरने की अध्यक्षता शुक्रमपाल और संचालन हर्ष चहल और अनूप यादव ने किया। इस मौके पर रामबोस, जवाहर सिंह जिटौली, देशपाल हुड्डा, विनेश छुर, सत्येंद्र तालियान, नरेश मवाना, रामफल शर्मा, मेजर सुरेन्द्र, राजकुमार करनावल, बबलू जिटौली, गजेंद्र दबथुआ, इंद्रपाल, प्रिंस, बिट्टू, नीरज, मोनू, बबलू, सनी प्रधान, प्रमोद, तपेश्वर, बीसी, प्रशांत त्यागी, बबलू गुर्जर, हरेंद्र नागर, डीके, विपुल, विनय, राजपाल, नवीन, विनोद, कृष्णपाल, ऋषिपाल, वीरसिंह मौजूद रहे।
डीजे पर थिरके किसान, कलक्ट्रेट में ही खाया खाना
धरने पर पहुंचे किसानों के ट्रैक्टरों पर डीजे लगे थे। कमिश्नरी पर किसान डीजे पर थिरकते रहे और बाबा टिकैत अमर रहे के नारे लगते रहे। किसानों ने कलक्ट्रेट पर ही खाना खाया।
संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से पीएम के नाम 15 सूत्रीय मांग ज्ञापन सौंपा गया। मांग ज्ञापन में भारत-अमेरिका ट्रेड डील, एमएसपी गारंटी कानून, सीटू प्लस 50 फार्मूले से एमएसपी की घोषणा, गन्ना रेट 500 रुपये प्रति कुंतल, किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी, ग्रामीण उपभोक्ताओं को 300 यूनिट फ्री बिजली, डीएपी, यूरिया की उपलब्धता आदि मांग शामिल हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
शॉर्ट बायो राजदीप जाखड़ पिछले 16 साल से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय है और वर्तमान में हिन्दुस्तान में खेती-किसानी के साथ ही किसान संगठनों की भी कवरेज कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
राजदीप जाखड़ भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान मेरठ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में खेती-किसानी और किसान संगठन बीट कवर कर रहे हैं। 2023 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने प्रिंट एवं डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
कॅरियर का सफर
राजदीप जाखड़ ने कॅरियर की शुरुआत 2010 में अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबार से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2023 में हिन्दुस्तान’ से जुड़े और वर्तमान में प्रिंट मीडिया के साथ डिजिटल कंटेंट में भी योगदान दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एजूकेशन और पॉलिटिकल साइंस में एमए, बीएड और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण राजदीप को पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला है। इन सभी के संयोजन से वे किसान संगठन और इससे जुड़ी राजनीति को बेहतर ढंग से समझते हैं।
खेती-किसान, किसान संगठन
राजदीप को खेतीबाड़ी से संबंधित विषयों के साथ किसान संगठनों की गहरी समझ है। कई बड़े किसान नेताओं के इंटरव्यू किए हैं। राजदीप का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है और हमारा लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
खेती-किसानी, किसान संगठन, विकास, ट्रांसपोर्ट।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News