यूपी की बड़ी खबरें: गाजियाबाद में मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, कई के रूट बदले; 16 ट्रेनें रद्द – Dainik Bhaskar

गाजियाबाद-नई दिल्ली रूट पर मंगलवार देर रात ढाई बजे एक मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई। सूचना मिलते ही दिल्ली मंडल के रेल प्रबंधक (DRM), अपर मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
रेलवे की टीमें तत्काल बहाली कार्य में जुट गईं। ताकि प्रभावित रेलखंड पर जल्द से जल्द आवागमन शुरू किया जा सके। इस घटना के कारण गाजियाबाद-नई दिल्ली, नई दिल्ली-गाजियाबाद, दिल्ली-शाहिबाबाद और शाहिबाबाद-दिल्ली के बीच चलने वाली 16 ट्रेनें रद्द रद्द करनी पड़ीं।
जबकि कुल 53 ट्रेनों प्रभावित हुई। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों का मार्ग बदला, कुछ ट्रेनों को रद्द किया और कुछ का संचालन निरस्त किया।
गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। यहां पढ़ें पूरी खबर
जालौन में हनी ट्रैप में फंसाकर मांगी 10 लाख की रंगदारी, महिला और फर्जी पत्रकार गिरफ्तार
जालौन में एक होटल में हनी ट्रैप मामले में पुलिस एक महिला और युवक को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगा था।
वहीं आरोपी युवक ने खुद को पत्रकार बताया। आरोपी के पास से फर्जी प्रेस पहचान पत्र, माइक आईडी और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस अब इन दस्तावेजों की सत्यता की जांच कर रही है। आरोपियों ने इसी तरीके से और कितने लोगों को निशाना बनाया। पढ़ें पूरी खबर…

Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News