CJP प्रोटेस्ट: प्रदर्शनकारियों को मिला वरिष्ठ BJP नेता मुरली मनोहर जोशी का समर्थन, बोले- सहानुभूति से सुलझाएं मुद्दा – murli manohar joshi backs neet protesters slams police action news in hindi – Jagran

भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने नीट परीक्षा में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर हुए पु …और पढ़ें
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी।
मुरली मनोहर जोशी ने नीट छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया।
उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर पुलिस बल प्रयोग की कड़ी निंदा की।
सरकार को छात्रों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की सलाह दी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नीट परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्रों के आंदोलन को अब भाजपा के भीतर से ही समर्थन मिलने लगा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने विरोध कर रहे छात्रों का खुलकर समर्थन किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए पुलिस बल प्रयोग की तीखी आलोचना करते हुए इसे बेरहम करार दिया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी बात रखते हुए वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने सरकार को सलाह दी कि छात्रों की मांगों से सहानुभूतिपूर्वक निपटा जाए। उन्होंने कहा कि देश भर से आए युवाओं की परीक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं पूरी तरह जायज हैं। सरकार को बल प्रयोग की जगह बातचीत से स्थायी समाधान निकालना चाहिए।
जोशी ने कहा कि सड़कों पर बैठी युवा छात्राओं तक के साथ जिस तरह से बदसलूकी की गई, उसे देखकर बहुत दुख हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि इसे महज कानून-व्यवस्था का मामला मानकर ताकत का इस्तेमाल करना गलत है। ऐसी कार्रवाइयों से देश का एक बड़ा वर्ग सरकार के ‘विकसित भारत’ के सपने से दूर हो सकता है।
दूसरी तरफ, संसद के मानसून सत्र में इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक गहमागहमी जारी है। पीएम मोदी ने एक्स पर जानकारी दी कि पेपर लीक में शामिल लोगों को कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
गौरतलब है कि विपक्षी पार्टियां भी लगातार छात्रों के समर्थन में खड़ी हैं। कांग्रेस और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि पूरा विपक्ष पीड़ित छात्रों के साथ खड़ा है। विपक्ष की मांग और हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही बार-बार बाधित हो रही है, जिससे गतिरोध बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- CJP प्रदर्शन में शामिल दंगाइयों का रद होगा पासपोर्ट! जंतर मंतर पर हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News