बैंक का रिकवरी एजेंट बनकर 3.75 लाख रुपये हड़पे – Hindustan

हरदोई, संवाददाता। एचडीएफसी बैंक का रिकवरी एजेंट बनकर एक व्यक्ति ने पशुपालन के लिए लिए गए कर्ज की वसूली के नाम पर एक ग्रामीण से 3.75 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। कछौना थाना क्षेत्र के आरख्ताली कामीपुर निवासी वजाहत अली ने बताया कि उसने पशुपालन के लिए एचडीएफसी बैंक से सात लाख रुपये का कर्ज लिया था। समय से भुगतान न होने पर खाता एनपीए हो गया। आरोप है कि शुभम बाजपेयी नामक व्यक्ति ने खुद को बैंक का रिकवरी एजेंट बताकर उससे संपर्क किया और बकाया रकम जमा करने को कहा।
पीड़ित के अनुसार उसने अलग-अलग तारीखों में 2.71 लाख रुपये नकद दिए, जिसकी रसीद भी दी गई। इसके बाद आरोपी के कहने पर अन्य लोगों के खातों में ऑनलाइन 1,04,687 रुपये भी जमा कराए गए। आरोप है कि आरोपी ने बैंक से बकाया रकम माफ कराने और अदेयता प्रमाण पत्र दिलाने का भरोसा दिया था। नौ जुलाई को पुलिस की कार्रवाई संबंधी जानकारी मिलने पर पीड़ित को धोखाधड़ी का पता चला। उसने कुल 3,75,887 रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है मामले की जांच की जा रही है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News