राज्यसभा में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने 'वंदे मातरम्' को राष्ट्रगान की तरह कानूनी सुरक्षा देने के लिए एक विधेयक पेश किया। …और पढ़ें
राज्यसभा में वंदे मातरम् को कानूनी सुरक्षा देने वाला बिल पेश।
अपमान या बाधा डालने पर 3 साल तक की जेल संभव।
राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के समान दर्जा मिलेगा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद के उच्च सदन राज्यसभा में ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान को लेकर एक बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में ‘वंदे मातरम्’ को कानूनी सुरक्षा देने के उद्देश्य से एक अहम विधेयक पेश किया। सरकार का मकसद राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को भी राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की तरह कानूनी संरक्षण प्रदान करना है।
बता दें कि सरकार ‘राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026’ संसद में लेकर आ रही है। इसका मुख्य उद्देश्य ‘वंदे मातरम्’ के प्रति सम्मान बढ़ाना और इसे कानूनी सुरक्षा देना है।
नए प्रावधानों के तहत अगर कोई व्यक्ति ‘वंदे मातरम्’ के गायन के दौरान जानबूझकर रुकावट डालता है या इसका किसी भी तरह से अपमान करता है, तो इसे कानूनन दंडनीय अपराध माना जाएगा।
इतना ही नहीं इस बिल के कानून बनने के बाद, यदि कोई व्यक्ति ‘वंदे मातरम्’ का अपमान करने का दोषी पाया जाता है, तो उसे अधिकतम 3 साल तक की जेल, जर्माना, या दोनों सजा हो सकती है।
गौरतलब है कि बिल के पास हो जाने के बाद ‘वंदे मातरम्’ को कानूनी सुरक्षा और सम्मान देने के मामले में राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के बराबर दर्जा मिल जाएगा।
खबर अपडेट की जा रही है।