Breaking News: आज दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशन रहेंगे बंद, निकलने से पहले नोट कर लें- नहीं कर पाएंगे एंट्री-एग् – India.Com

Delhi Metro 16 Stations To Remain Closed: देश की राजधानी दिल्ली में छात्रों के जारी आंदोलन के बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है. ये सभी स्टेशन राजधानी के अति संवेदनशील इलाकों में आते हैं, जहां संसद भवन, प्रधानमंत्री आवास, कनॉट प्लेस के इलाके आदि आते हैं. मेट्रो प्रशासन ने अगले आदेश तक इन मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है. हालांकि यात्री स्टेशनों के भीतर मौजूद इंटरचेंज की सुविधा का लाभ ले पाएंगे. सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद चलो मार्च के बाद से हालात नियंत्रण से बाहर हो गए थे.
1. लोक कल्याण मार्ग
2. राजीव चौक
3. पटेल चौक
4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
5. बाराखंभा रोड
6. सुप्रीम कोर्ट
7. सेवा तीर्थ
8. जनपथ
9. मंडी हाउस
10. केंद्रीय सचिवालय
11. आईटीओ
12. दिल्ली गेट
13. इंद्रप्रस्थ
14. खान मार्केट
15. जोर बाग
16. शिवाजी स्टेडियम
सोमवार को आंदोलनकारियों के संसद मार्च के दौरान पुलिस और छात्र आंदोलनकारियों के बीच झड़प की खबरें आई थीं. पुलिस को हालात काबू में करने के लिए हल्का लाठीचार्ज का प्रयोग करना पड़ा था. इसके बाद मंगलवार को कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास के पास जाकर धरना प्रदर्शन शुरू किया था. ऐसे में आज भी इन इलाकों में पुलिस अलर्ट पर है और ऐसे में DMRC ने आंदोलनकारियों को इन इलाकों से दूर रखने के लिए यह फैसला लिया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और इस दौरान प्रिंट, डिजिटल और मल्टीमीडिया—तीनों प्लेटफॉर्म्स पर व्यापक अनुभव हासिल किया है. मैंने वर्ष 2013 में अमर उजाला, नोएडा से अप … और पढ़े
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News