आईआईटी में छात्र-छात्राओं के आत्महत्याओं के मामले में गठित कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट राज्य मानवाधिकार आयोग को सौंप दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मानसिक स्वास्थ्य और आत्मचिंतन के लिए आईआईटी को ऐप विकसित करने की जरूरत है। बच्चों की आत्महत्या जैसी घटनाओं को रोकने के लिए आईआईटी कैंपस में आने वाले सभी नए छात्र-छात्राओं की प्रथम सप्ताह में ही मानसिक स्वास्थ्य की जांच कराई जाए।
इस मामले में याचिका लगाने वाले सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री ने जांच रिपोर्ट पर आपत्ति जतायी है। उन्होंने दोबारा जांच कराने की मांग की है। आईआईटी में आत्महत्याओं को लेकर सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री प्रवीण फाइटर ने जनवरी में राज्य मानवाधिकार आयोग ने याचिका दाखिल की थी। बतौर आरोप उन्होंने कहा था कि 25 माह के अंदर आईआईटी में नौ छात्र व छात्राएं आत्महत्या कर चुके हैं। आखिर ऐसा क्यों हो रहा है, इसकी जांच होनी चाहिए।
राज्य मानवाधिकार आयोग ने आयुक्त को संयुक्त कमेटी बनाकर जांच कराने के निर्देश दिए थे। संयुक्त कमेटी में एडीएम सिटी, सीएमओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी, आईआईटी के एसोसिएट्स प्रोफेसर और महिला कल्याण विभाग की मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता सदस्य हैं। अधिवक्ता प्रवीण फाइटर के मुताबिक कमेटी ने आईआईटी की एक छात्रा और दो छात्रों के बयान के लिए थे।
आयोग में दाखिल रिपोर्ट में कमेटी ने कहा कि आईआईटी में सेंटर फार मेंटल हेल्थ एंड वेल्बिंग नोडल संस्थागत के रूप में काम करते हैं। मानसिक स्वास्थ्य आवश्यकताओं के लिए 10 पूर्ण कालिक मनोवैज्ञानिक कार्यरत हैं। सप्ताह में चार दिन मनोरोग ओपीडी की सेवा दी जाती है। छात्रों के स्क्रीन टाइम को कम करने की आवश्यकता है। इंटरनेट मीडिया और लगातार आ रही नोटिफिकेशन से दूरी रखनी चाहिए। स्क्रीन से ब्रेक लेने से तनाव कम हो जाता है।
इस रिपोर्ट पर अधिवक्ता ने आयोग में आपत्ति दाखिल की है। कहा है कि कमेटी की जांच आख्या में सीएमओ और जिला समाज कल्याण अधिकारी के हस्ताक्षर हैं। पूरी जांच में सीएमओ ने कोई हिस्सा नहीं लिया है। इसी प्रकार समाज कल्याण अधिकारी शिवम सागर अपने कार्यालय से बिना सूचना के 19 अप्रैल से गायब थे। उनके पदनाम के हस्ताक्षर दर्शाए गए हैं। ऐसे में जांच रिपोर्ट महज खानापूरी है। लिहाजा इसे पुन: कराए जाने की आवश्यकता है।
शॉर्ट बायो: अभिषेक सिंह पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा के साथ खेल की खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
अभिषेक सिंह भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा के साथ खेल को लीड कर रहे हैं। 2016 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण (आईनेक्स्ट) जैसे प्रमुख अखबार से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2016 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े और प्रिंट मीडिया में मजबूत पकड़ बनाने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। 2010 से 2016 तक खेल, स्वास्थ्य, जिला प्रशासन, रेलवे समेत पूरे परिवहन आदि से जुड़ी कवरेज से बड़ा नाम बनाया। 2016 से हिन्दुस्तान से जुड़े और वर्तमान में उच्च, कृषि व तकनीकी शिक्षा के साथ खेल की खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिसर्च रिपोर्टिंग
B.Sc (मैथ्स) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण अभिषेक को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह तकनीकी व उच्च शिक्षा बीट पर कमांड होने के साथ रिसर्च और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।
शिक्षा और खेल विजन
शिक्षा और खेल विषयों पर अभिषेक को गहरी समझ है। उन्होंने आईआईटी जैसे संस्थानों में ड्रोन, यूएवी, कैंसर, हथियार, एयरोस्पेस, कृषि जैसे विषयों पर रिसर्च व नवाचार करने वाले वैज्ञानिकों के साथ इसरो, डीआरडीओ, यूजीसी, एआईसीटीई, आल इंडिया यूनिवर्सिटी के प्रमुखों के साथ खेल के राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। अभिषेक का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
इंटरनेशनल टेस्ट, वन-डे व टी-20 क्रिकेट मैच के साथ अन्य खेलों की कवरेज
सेलिब्रेटी, मिनिस्टर, शिक्षाविद व खिलाड़ी का साक्षात्कार
रिसर्च व नवाचार से जुड़े विषय
उच्च शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा व तकनीकी शिक्षा से जुड़े सेमिनार
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play