Sonbhadra News: म्योरपुर सीएचसी में सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग – Hindustan

Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर की सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर बुधवार को एक नागरिक ने अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा। शिकायत में अस्पताल परिसर में नियमित साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण और शौचालयों की स्वच्छता सुनिश्चित कराने की मांग की गई है। युवा छात्र अभिषेक कुमार ने मंगल की रात एक मरीज को लेकर अस्पताल पहुंचा था जहां गंदगी और दुर्गंध देख नाराजगी जताई थी। साथ में बुधवार को अधीक्षक को पत्र देते हुए कहा है कि अस्पताल परिसर के कई स्थानों पर स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। इससे मरीजों, उनके तीमारदारों तथा अस्पताल आने वाले अन्य लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने यह भी कहा कि गंदगी के कारण संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। प्रार्थना पत्र में अस्पताल परिसर की नियमित साफ-सफाई, कचरे के उचित निस्तारण, शौचालयों की साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देने की मांग की गई है।अभिषेक कुमार ने जनहित का हवाला देते हुए शिकायत पर शीघ्र कार्रवाई करने और अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त कराने की अपील की है। मामले को लेकर अधीक्षक डॉ शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह से ही सफाई शुरू करा दिया हूं और जिम्मेदारों को आगे भी नियमित सफाई के लिए कहा गया है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News