पटना में कांग्रेस दफ्तर घेरने पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता, जमकर चलीं लाठियां, फेंके गए पत्थर – Aaj Tak News

Feedback
बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उस समय जोरदार झड़प हो गई, जब बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करने पहुंचे. देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव और लाठीबाजी शुरू हो गई. हालात बिगड़ते देख पुलिस ने मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया है.
यह प्रदर्शन राहुल गांधी और कांग्रेस के बीते दिन के प्रदर्शन के विरोध में बीजेपी के देशव्यापी अभियान का हिस्सा था. बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम की ओर मार्च कर रहे थे. इसी दौरान वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनकी तीखी नोकझोंक हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
यह भी पढ़ें: अखिलेश और कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल में तीखी बहस… NEET पर विपक्षी आंदोलन में दरार!
Bihar | कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में पत्थरबाजी, पटना में हाईवोल्टेज ड्रामा!#ATVideo #Patna #Bihar #Newsroomlive | @himanshdxt | @rohit_manas pic.twitter.com/BAxA6tv79X
राहुल गांधी का NEET पेपर लीक पर धरना
बीते दिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर NEET-UG 2026 पेपर लीक और छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में धरना दिया था. बाद में दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया था और कुछ समय बाद उन्हें रिहा कर दिया गया.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विरोध-प्रदर्शनों के खिलाफ अब बीजेपी मैदान में उतर आई है. पटना में कांग्रेस मुख्यालय के पास बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पत्थरबाजी की घटना सामने आई है.#ATVideo #PatnaProtest #Bihar #Newsroomlive | @himanshdxt | @rohit_manas pic.twitter.com/6wLFcOgDzB
बीजेपी ने कांग्रेस के विरोध का किया था ऐलान
इसी घटना के विरोध में बीजेपी ने देशभर में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करने का फैसला लिया था. पार्टी का आरोप है कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर सुरक्षा व्यवस्था से समझौता किया और राजनीतिक माहौल को जानबूझकर तनावपूर्ण बनाया.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में एक्शन, यूपी में रिएक्शन: सड़कों पर उतरे सपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस से तीखी झड़पें
पटना में तनाव को देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए. प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई ताकि दोनों दलों के कार्यकर्ता फिर आमने-सामने न आएं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News