पहले कुकर से किया वार, फिर घोंटा गला, साड़ी नहीं दिलाई तो पत्नी ने ली पति की जान – Aaj Tak News

Feedback
महाराष्ट्र के बदलापुर में घरेलू विवाद एक परिवार के लिए जानलेवा साबित हुआ. साड़ी खरीदने की बात को लेकर हुए झगड़े के बाद पत्नी पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगा है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी सुनीता देवी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है. जानकारी के अनुसार, बदलापुर के शिरगांव इलाके में रहने वाले हरिराम सिंह और उनकी पत्नी सुनीता देवी के बीच पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था. बताया गया कि सुनीता देवी अपने पति से साड़ी खरीदने की मांग कर रही थीं. इसी बात को लेकर रविवार शाम दोनों के बीच एक बार फिर विवाद हो गया.
पुलिस के मुताबिक, विवाद के दौरान सुनीता देवी ने पहले कुकर से हरिराम सिंह के सिर पर हमला किया. आरोप है कि इसके बाद उन्होंने उनका गला भी घोंट दिया. इस घटना में हरिराम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद दंपती का सात वर्षीय बेटा घर से निकलकर पड़ोसियों के पास पहुंचा. बच्चे ने पड़ोसियों को घर में हुई पूरी घटना की जानकारी दी. 
इसके बाद पड़ोसी तुरंत हरिराम सिंह के घर पहुंचे, जहां वह मृत अवस्था में पड़े मिले. इसके बाद हरिराम सिंह को अस्पताल ले जाया गया. आरोप है कि वहां उनकी मौत को प्राकृतिक मौत साबित करने की कोशिश की गई. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला पूरी तरह बदल गया.
पत्नी ने किया कुकर से हमला 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हरिराम सिंह के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले. रिपोर्ट में गला घोंटे जाने के साक्ष्य भी सामने आए. इसी के आधार पर पुलिस को हत्या का संदेह हुआ और जांच का रुख बदल गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर बदलापुर पूर्व पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया. जांच के दौरान मिले तथ्यों के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी सुनीता देवी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है.
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि साड़ी खरीदने की मांग को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. रविवार शाम इसी मुद्दे पर दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई, जिसके बाद घटना हुई. फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू हुई
इस घटना के बाद इलाके में भी चर्चा का माहौल है. एक मामूली घरेलू विवाद के बाद परिवार में हुई इस वारदात ने सभी को हैरान कर दिया. वहीं, सात वर्षीय बच्चे की मौजूदगी में हुई इस घटना ने मामले को और भी संवेदनशील बना दिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News