Lucknow News: मेन एसटीपी रोड, एमटी विश्वविद्यालय गेट नंबर दो और तीन से जुड़ी जर्जर हो चुकी सड़क की मरम्मत नहीं करवाने से नाराज क्षेत्रीय पार्षद के नेतृत्व में लोगों ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
भरवारा-मल्हौर की पार्षद ममता रावत और विजय सिंह यादव के नेतृत्व में काफी संख्या में क्षेत्रवासी जनभवन के सामने स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें शांत कराया।
इस दौरान पार्षद ने कहा कि मेन एसटीपी रोड, एमटी यूनिवर्सिटी गेट नं. 2 एवं 3 से जुड़ी जर्जर सड़क की स्थिति काफी बदहाल हो चुकी है। पूरी सड़क ही गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। जिसके कारण आए दिन राहगीर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। दोपहिया वाहन सवारों का चलना मुश्किल हो गया है। रात के समय तो गड्ढे वाली सड़क से हादसे का खतरा ज्यादा रहता है।
कहा कि सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर कई साल से पीडब्ल्यूडी से अनुरोध किया जा रहा है। लिखित शिकायत तक की जा चुकी है। बावजूद इसके सड़क निर्माण या मरम्मत के लिए विभाग कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निर्माया या मरम्मत नहीं कराई जाती तो आंदोलन किया जाएगा।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play