अमेरिका जेनेरिक दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएगा – Hindustan

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को घोषणा की कि अमेरिका आयातित जेनेरिक दवाओं पर अगस्त 2028 से भारी शुल्क लगाएगा। इस फैसले का असर भारत पर पड़ सकता है, जो अमेरिका को जेनेरिक दवाओं का सबसे बड़ा निर्यातक है। ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि एक अगस्त 2026 से अमेरिका में आयातित सभी जेनेरिक दवाओं पर अगले दो वर्ष तक शून्य प्रतिशत शुल्क लागू रहेगा। इसके बाद एक वर्ष के लिए शुल्क बढ़ाकर 100 प्रतिशत और उसके बाद 200 प्रतिशत कर दिया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि इस कदम अमेरिका में जेनेरिक दवाओं के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। निर्धारित अवधि के भीतर जो कंपनियां अमेरिका में संयंत्र और उपकरण स्थापित नहीं करेंगी, उन पर यह शुल्क एक तरह का दंड होगा। उन्होंने यह भी कहा कि ‘पेटेंट’ वाली,“ब्रांडेड’ या ‘इनोवेटिव’ दवाओं से संबंधित मौजूदा नीति में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा。
इससे पहले अप्रैल महीने में अमेरिकी प्रशासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा प्रावधानों के तहत कुछ ब्रांडेड दवाओं और प्रमुख औषधीय कच्चे माल पर 100 प्रतिशत तक शुल्क की घोषणा की थी। उस समय जेनेरिक दवाओं को इससे बाहर रखा गया था, लेकिन नई घोषणा के बाद लगभग सभी प्रमुख दवा श्रेणियां इस नीति के दायरे में आ गई हैं।
भारत को अक्सर ‘दुनिया का दवाखाना’ कहा जाता है, क्योंकि वह दुनिया के अनेक देशों को जेनेरिक दवाओं की आपूर्ति करता है। भारत में बनी जेनेरिक दवाओं का उपयोग अमेरिका में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, संक्रामक रोगों और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों के उपचार में व्यापक रूप से किया जाता है। वर्ष 2025 में भारत ने अमेरिका को 9.7 अरब डॉलर मूल्य की दवाओं का निर्यात किया। यह उसके कुल वैश्विक औषधि निर्यात 25.8 अरब डॉलर का 38 प्रतिशत था。
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News