Muzaffarpur News: बंदरा, एक संवाददाता। मतलुपुर स्थित बाबा खगेश्वरनाथ महादेव मंदिर में श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर बुधवार को मंदिर सभागार में न्यास समिति व प्रशासन की बैठक हुई।
मंदिर समिति के अध्यक्ष सह सीओ अदिति राय व संचालन सचिव बैद्यनाथ पाठक ने मेले की तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया। न्यास समिति की ओर से सचिव बैद्यनाथ पाठक ने 12 प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। सचिव ने जिला प्रशासन व विभाग से श्रावणी मेले का उद्घाटन करने की मांग की।
इसके अलावा कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा रविवार या सोमवार की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, रतवारा चौक से मतलुपुर मंदिर तक जर्जर कांवरिया पथ की मरम्मत, वाटरप्रूफ पंडाल, विधि व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुलिस बल की तैनाती, चलंत शौचालय, पेयजल की व्यवस्था, स्नानघर, मंदिर के चारों तरफ सफाई एवं निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने का प्रस्ताव दिया गया। हत्था थानेदार लोकेश कुमार चौधरी ने मंदिर में 15 और नल लगाने का सुझाव दिया।
वहीं, सीओ ने कहा कि मेले के दौरान प्रखंड से भी पदाधिकारी व कर्मचारियों की यहां नियुक्ति की जाएगी। सीएचसी की ओर से मेडिकल कैंप भी लगाया जाएगा। बैठक में कोषाध्यक्ष रामसकल कुमार, रामकुमार त्रिवेदी, संजय त्रिवेदी, भूपेंद्र कुमार सिंह, संजय कुशवाहा, मंदिर के पुजारी राजन झा, पवन ठाकुर, विजेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play