छात्रों के मुद्दों को ले कांग्रेस का आक्रोश मार्च – Hindustan

फोटो 1. आरा में बुधवार को आक्रोश मार्च निकालते कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ श्रीधर तिवारी और अन्य। आरा, संवाददाता। दिल्ली में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की महासचिव सह सांसद प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध और छात्रों के आंदोलन के समर्थन में बुधवार को भोजपुर कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष डॉ श्रीधर तिवारी के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ सरकार छात्र, नौजवान और किसान विरोधी है। आरोप लगाया कि इस सरकार में 152 परीक्षाओं का पेपर लीक हो चुका है। एक तरफ हमारे नेता देश में छात्रों की गूंज कार्यक्रम कर रहे हैं तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार छात्रों पर लाठीचार्ज कर रही है। छात्रों की मांग है कि समय पर परीक्षा हो और समय पर रिजल्ट घोषित हो, यह पूरी करने में सरकार विफल है। मार्च में स्टेट बार कौंसिल के सदस्य पन्नग कुमार त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी विरेन्द्र मिश्रा, चितरंजन मुन्ना, मनोज कुमार अंजनी, आशुतोष कुमार सिंह, प्रभा सिंह यादव, अल्पसंख्यक अध्यक्ष शारिक खां, घनश्याम उपाध्याय, देवकुमार सिंह, युवा जिलाध्यक्ष डॉ भानु प्रताप सिंह, रजी अहमद, अजय पासवान, ब्रजेश यादव, अमित मिश्रा, शक्ति सिंह मनन, रंजीत यादव , इमदाद अहमद, श्याम सुंदर पांडेय, सम्पत सिंह, बिजेन्द्र यादव, गोलु तिवारी, लुटावन चौरसिया, अजय सिंह, आलोक कुमार, कुणाल कुमार, कृष्णा सिंह, सोनु कुमार, मनु सिंह, राहुल कुमार यादव, मो नेमत अली, अजय सिंह, अजय यादव, श्रीकांत राय, घनश्याम चौधरी, अमन भारद्वाज, पंकज कुमार सिंह और अन्य लोग उपस्थित रहे।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News