Madhubani News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत – Hindustan

Madhubani News: लौकही,निज संवाददाता। ललमनियां थाना क्षेत्र के मालिन बेलहा और मनकापुर गांव स्थित देवी स्थान के करीब दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई है। मृतक फुलपरास थाना के मुरली गांव निवासी अनुज कुमार (19 वर्ष) थे। बताया जाता है कि युवक अपनी बाइक से ललमनियां की ओर से आ रहा था और विपरीत दिशा से दूसरे बाइक से बिनोद पासवान अपनी पुत्री सुरभी कुमारी को परीक्षा दिलाकर अपने घर मालिन बेलहा लौट रहा था। इसी क्रम में दोनों बाइक की टक्कर‌ हो गई ।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेज आवाज के साथ दोनों बाइक टकराकर सड़क पर गिर गया। इसमें सवार लोग भी सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया।घटना के बाद‌ आस पड़ोस के ग्रामीण दौरे और सभी को इलाज के लिए खुटौना सीएचसी भेजा। जहां डाक्टरों ने जख्मियों में एक 19 वर्षीय युवक अनुज कुमार को मृत घोषित कर दिया। इधर मालिन गांव निवासी बिनोद पासवान तथा उनकी पुत्री सुरभी कुमारी की स्थिति को गंभीर देखते हुए डाक्टर ने बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने घटना की बावत बताया कि लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है। अब तक अभी तक इस मामले में किसी पक्ष द्वारा आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन आने पर प्राथमिक दर्ज की जाएगी। फिलहाल आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News