इंचौली थाना क्षेत्र के लावड़ सौफीपुर मार्ग स्थित देदवा गांव में एक सप्ताह घर के बाहर टहल रहा देदवा निवासी अमित कुमार अज्ञात बाइक की टक्कर से घायल हो गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान घायल युवक की मौत होने पर गुरुवार को मृतक के भाई ने तहरीर देकर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस फरार बाइक चालक की तलाश में जुटी हैं। थाना इंचौली पर दी तहरीर में देदवा निवासी सुनील कुमार ने बताया कि 16 जुलाई की सायं उसका भाई अमित कुमार घर के सामने सडक पर टहल रहा था। इस दौरान आए तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसके भाई को टक्कर मार दी थी।
हादसे में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे में घायल भाई को मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार नही होने पर मेरठ स्थित अस्पताल रेफर कराया गया था। मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान 20 जुलाई की रात उसके भाई की मौत हो गई थी। थाना इंचौली प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज की मदद से बाइक चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जांच उपरांत विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play