Deoria News: काले बंदर के काटने से पांच लोग घायल – Hindustan

Deoria News: रामपुर कारखाना (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। काले बंदर ने काट कर पांच लोगों को जख्मी कर दिया। आसपास के लोगों ने लाठी डंडा लेकर बंदर को दौड़ाया। बंदर के काटने से घायल 5 लोगों का इलाज अस्पताल में कराया गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदर को पकड़ने की गुहार लगाई है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सिरसिया नंबर 1 से लेकर कोटवा मोड चौराहे तक काले बंदर ने आतंक मचाकर रख दिया है। वह देवरिया कसया मार्ग पर आने जाने वाले लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है।
बुधवार की शाम काली बंदर ने महदेवा निवासी शैलेंद्र सिंह 48 वर्ष, सिरसिया नंबर एक निवासी रमायन सिंह 73 वर्ष को धक्का देकर जख्मी कर दिया। इसी तरह गुरुवार की सुबह शिष्य नंबर एक गांव निवासी राधेश्याम शर्मा 70 वर्ष, लल्लन सेनुहार 47 वर्ष और एक राहगीर को काटकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों के लाठी डंडा लेकर पहुंचने पर वह खुद कर पेड़ पर चढ़ गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी रामपुर कारखाना पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। स्टूडेंट क्लब के अमित कुमार सिंह, सिरसिया नंबर एक निवासी राधेश्याम चौरसिया, मनोज सिंह आदि ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदर को पड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की है.
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News