Siwan News केडिट कार्ड अपडेट करने के लिए लिंक भेजा, ओके करने के बाद पैसा गायब – Hindustan

Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के आशापुर गांव निवासी व उत्क्रमित मध्य विद्यालय रसूलपुर में कार्यरत विशिष्ट शिक्षक हरिशंकर सिंह साइबर ठगी का शिकार हो गए। साइबर अपराधियों ने क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर मोबाइल पर लिंक भेजकर उनके एसबीआई खाते से चार किश्तों में कुल 30 हजार रुपये निकाल लिए। घटना के बाद पीड़ित शिक्षक ने बैंक को सूचना देकर खाता तत्काल बंद कराया तथा साइबर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। स्थानीय थाने में भी आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
पीड़ित शिक्षक हरिशंकर सिंह ने बताया कि बुधवार को दोपहर करीब 1:45 बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा कि क्रेडिट कार्ड अपडेट करना जरूरी है। इसके बाद उसने मोबाइल पर एक लिंक भेजा और उसे खोलकर प्रक्रिया पूरी करने को कहा। शिक्षक ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया, उनके एसबीआई बड़हरिया शाखा के खाते से लगातार चार बार में पैसे निकलने लगे। साइबर अपराधियों ने दो बार 12-12 हजार रुपये, एक बार चार हजार रुपये और एक बार दो हजार रुपये की निकासी कर कुल 30 हजार रुपये उड़ा लिए। खाते से राशि कटने का मैसेज मोबाइल पर आते ही उन्हें ठगी का एहसास हुआ। मोबाइल पर निकासी का संदेश मिलने के बाद शिक्षक तत्काल बैंक पहुंचे और अधिकारियों को पूरी जानकारी दी। बैंक की मदद से खाते को तत्काल ब्लॉक कराया गया, ताकि आगे कोई और निकासी नहीं हो सके। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन और साइबर पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी है। हरिशंकर सिंह ने बताया कि साइबर पुलिस को शिकायत करने के साथ-साथ स्थानीय थाने में भी लिखित आवेदन देकर मामले की जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की जाएगी।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News